जिला पदाधिकारी गया श्री अभिषेक सिंह द्वारा लिया गया। सर्वप्रथम उन्होंने लखनपुरा पुल विष्णुपद का निरीक्षण

जिला पदाधिकारी गया श्री अभिषेक सिंह द्वारा लिया गया।

सर्वप्रथम उन्होंने लखनपुरा पुल विष्णुपद का निरीक्षण

गया 11अगस्त 2021

रिपोर्टःडीके पंडित

गयाबिहार

 गया शहर में अत्यधिक वर्षा के कारण जलजमाव के स्थिति का जायजा आज जिला पदाधिकारी गया श्री अभिषेक सिंह द्वारा लिया गया।

सर्वप्रथम उन्होंने लखनपुरा पुल विष्णुपद का निरीक्षण किया। जिला पदाधिकारी ने नगर आयुक्त श्री सावन कुमार से नाले की गहराई के बारे में जानकारी ली। नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि लखनपुरा पुल के समीप नाले की गहराई लगभग 5 फीट से ज्यादा है। पानी का प्रवाह काफी तेज दिखने पर जिला पदाधिकारी ने लखनपुरा पुल के खंभों (पाया) पर लेवलिंग करवाने का निर्देश दिया ताकि जल स्तर कितनी सेंटीमीटर में बढ़ रहा है, यह देखा जा सके। नाले के पानी के बहाव में फंसे हुए लकड़ी/ पेड़ इत्यादि को जेसीबी के माध्यम से हटवाने का निर्देश दिया ताकि जल्द से जल्द नाले का पानी निकासी हो सके।

   इसके उपरांत उन्होंने नारायणी पुल बाईपास का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने मनसरवा नाले में पड़ने वाले मकानों/ भवनों को चिन्हित करते हुए अतिक्रमण हटवाने का निर्देश दिया। उन्होंने नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि नारायणी पुल का लेवल काफी डाउन है। पुल को बड़ा करने की आवश्यकता है। उन्होंने नारायणी पुल के समीप नाले के मुंह को और चौड़ा करवाने का निर्देश दिया ताकि पानी तेजी से बहाव हो सके। मनसरवा नाले पर पड़ने वाले मकानों को चिन्हित करने का निर्देश दिया। इसके उपरांत उन्होंने पहाड़पुर, पांच नंबर गेट, चंदौती के क्षेत्र, कटारी हिल के जलजमाव क्षेत्र सहित अन्य क्षेत्रों का घूम घूमकर जलजमाव की स्थिति का निरीक्षण किया। इस अवसर पर नगर आयुक्त गया नगर निगम, नगर निगम के अभियंता श्री शैलेंद्र कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।