चीन में इंटरनेशनल बिजनेस स्टडी की पढ़ाई करने गए गया जिले के छात्र नागसेन अमन का शव

चीन में इंटरनेशनल बिजनेस स्टडी की पढ़ाई करने गए गया जिले के छात्र नागसेन अमन का शव 
                 गया, 13 अगस्त, 2021, 
रिपोर्टःडीके पंडित
गयाबिहार

चीन में इंटरनेशनल बिजनेस स्टडी की पढ़ाई करने गए गया जिले के छात्र नागसेन अमन का शव आज अपराह्न 02 बजे पटना हवाईअड्डा पर इंडिगो 6E657 से आने की सूचना है। इंडिगो फ्लाइट 6E657 दिल्ली से अपराह्न 12:40 में खुलकर अपराह्न 02 बजे पटना आने की सूचना है। 
                शव को बीजिंग से दिल्ली लाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा कांसुलर पदाधिकारी, इंडियन एम्बेसी, बीजिंग तथा स्थानिक आयुक्त, दिल्ली से समन्वय स्थापित किया गया है। शव को दिल्ली से पटना तथा पटना से गया लाने की सभी व्यवस्था एवं भुगतान जिला प्रशासन, गया द्वारा किया गया है। 
                शव वाहन के साथ पटना हवाईअड्डा पर दंडाधिकारी के रूप में प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, परैया श्री अमित राजपाल को प्रतिनियुक्त किया गया है, जो शव के साथ परिजन के घर तक जाएंगे। 
                नागसेन अमन के परिजन श्री पंकज पासवान के साथ ज़िला प्रशासन के पदाधिकारी लगातार संपर्क में हैं। ज़िला प्रशासन के पदाधिकारी स्थिति पर लगातार नज़र रखे हुए हैं तथा पटना से गया शव लाने हेतु सभी प्रशासनिक व्यवस्था की गई है।