भाजपा जिला पदाधिकारियों, मोर्चा, प्रकोष्ठ और मंडल अध्यक्ष की बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष धनराज शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न

भाजपा जिला पदाधिकारियों, मोर्चा, प्रकोष्ठ और मंडल अध्यक्ष की बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष धनराज शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न
रिपोर्टःडीके पंडित
गयाबिहार

     भाजपा जिला कार्यालय आनंदी माई मोड़ के नजदीक उत्सव भवन में आज शनिवार को भाजपा जिला पदाधिकारियों, मोर्चा, प्रकोष्ठ और मंडल अध्यक्ष की बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष धनराज शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
     उक्त बैठक में भाजपा के द्वारा जन आशीर्वाद यात्रा की तैयारी से संबंधित था। जैसा कि पहले भी बताया गया है कि गया जिला में जन आशीर्वाद यात्रा 19तारीख को केंद्रीय उर्जा मंत्री आर.के.सिंह के नेतृत्व आयोजित की गई है। उक्त यात्रा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल, बिहार सरकार के उद्योग मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन, प्रदेश संगठन महामंत्री नागेन्द्र, औरंगाबाद सांसद सुशील कुमार सिंह, पूर्व मंत्री सह नगर विधायक डॉ प्रेम कुमार, पूर्व सांसद हरि मांझी तथा प्रमुख कार्यकर्ताओं के भाग लेंगे।
    जन आशीर्वाद यात्रा गया एयरपोर्ट से शुरू होकर बोधगया, बोधगया से केंन्दूई से मां मंगला गौरी के आशीर्वाद के बाद सिकड़ीया मोड़ से चेरकी , शेरघाटी और आमस से आगे औरंगाबाद क्षेत्र में प्रवेश करेगी।
     जन आशीर्वाद यात्रा का उद्देश्य भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी जी के नेतृत्व में विकास के कार्यों कोआम जन तक पहुंचाने के लिए आयोजित की जा रही है। भारत सरकार के द्वारा गरीबों के लिए मुफ्त राशन का वितरण दीपावली तक किया जा रहा है। देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं।
     उक्त बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह विधान पार्षद प्रमोद कुमार चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार, प्रेम प्रकाश, नरेन्द्र सिंह दांगी, राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता, कंचन सिन्हा, राजेंद्र राम, नरेश चौधरी, अनुज कुमार, जिला महामंत्री राजेश कुमार सिंह,गोपाल यादव, प्रशांत कुमार, जिला मिडिया प्रभारी युगेश कुमार, जिला मंत्री संतोष ठाकुर, किरण पाण्डेय, नीमा कुमारी, सम्फुल देवी, अनंत दांगी, राजेश चौधरी, संतोष सिंह, संजय सिंह उपस्थित थे।