गांधी मैदान औरंगाबाद में जिला पदाधिकारी ने किया झंडोत्तोलन*

 *गांधी मैदान औरंगाबाद में जिला पदाधिकारी ने किया झंडोत्तोलन*                     
  (जिले भर के सभी सरकारी  कार्यालयों,  शैक्षणिक संस्थानों,  राजनीतिक / गैर राजनीतिक संगठन, बीमा   कंपनीयों में भी हर्षोल्लास के साथ फहराया गया 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा झंडा )                        अजय कुमार पाण्डेय* औरंगाबाद: ( बिहार )  *निर्धारित समयानुसार सुबह 9:00 बजे इस बार गांधी मैदान परिसर में 75वे स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर औरंगाबाद,, जिलाधिकारी, सौरभ जोरवाल ने ही झंडोत्तोलन* किया! *जबकि इसके पूर्व विगत वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह 2020  तक बिहार के प्रत्येक जिले में प्रभारी मंत्री ही झंडोत्तोलन करते रहे* थे! *हालांकि प्रभारी मंत्री द्वारा भी जब तक जिला मुख्यालय में झंडोत्तोलन किया जाता* था, *तब उस वक्त भी जिले के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक के साथ - साथ  जिले के समस्त वरीय अधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित ही रहते* थे! *लेकिन  प्रभारी मंत्री द्वारा ही गणतंत्र दिवस या स्वतंत्रता दिवस के पावन मौके पर  झंडोत्तोलन किया जाता* था! *उस वक्त तक झंडोत्तोलन के पश्चात गांधी मैदान परिसर में बनाए गए मंच से संबोधन भी प्रभारी मंत्री द्वारा ही किया जाता* था! *लेकिन इस बार के झंडोत्तोलन में बिहार के नियमों में ही बदलाव कर दिए* गए! *क्योंकि बिहार के माननीय मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार द्वारा झंडोत्तोलन के नियमों में बदलाव करते हुए आदेश निर्गत कर दिया गया कि कोरोना के मद्देनजर प्रत्येक जिले में जिले के जिलाधिकारी एवं प्रमंडल में प्रमंडल, आयुक्त, द्वारा ही झंडोत्तोलन का कार्य संपन्न किया* जाएगा! *ध्यातव्य हो कि गांधी मैदान में झंडोत्तोलन के पश्चात जिला पदाधिकारी ने   समाहरणालय में भी  झंडोत्तोलन कार्य संपन्न* किया। *इस 75वे स्वतंत्रता दिवस के पावन मौके पर जिला पदाधिकारी ने गांधी मैदान स्थित मंच से उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री साथ निश्चय योजना के तहत औरंगाबाद जिले में विभिन्न विकास कार्य कराए जा रहे* हैं। *मुख्यमंत्री पेयजल निश्चय योजना अंतर्गत जिले में कुल -  2,143 वार्ड आच्छादित किए गए* हैं। *हर घर पक्की नाली -  गली ( ग्रामीण ) योजना अंतर्गत कुल 2,852 वार्ड आच्छादित किए गए* हैं। *शौचालय निर्माण घर का सम्मान योजना अंतर्गत कुल 2,45,361 घरों में शौचालय निर्मित किया गया* है।  *समग्र शिक्षा - अभियान के तहत जिले में कुल - 1,445 शिक्षकों द्वारा दीक्षा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन प्रशिक्षण प्राप्त किया जा रहा* है। *उन्नयन बिहार योजना अंतर्गत जिले के माध्यमिक / उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्मार्ट क्लास के संचालन हेतु स्मार्ट टी0वी0 सेट अधीष्ठापित  किया गया* है।  *जिले में मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना अंतर्गत कुल -  1,208 लाभुकों का चयन किया गया* है। *इस योजना  अंतर्गत कुल लक्ष्य का 88 प्रतिशत उपलब्धि के साथ औरंगाबाद जिले का प्रथम स्थान* है। *प्रधानमंत्री किसान सम्मान - निधि योजना, अंतर्गत अभी तक कुल - 2,69,293 किसानों द्वारा आवेदन दिया गया* है। *जांचोपरांत अब - तक कुल 1,82,461 किसानों को इस योजना का लाभ दिया गया* है। *मुख्यमंत्री वृद्धि जन पेंशन -  योजना, अंतर्गत कुल -  76,693 लाभुकों को डी0बी0टी0 के माध्यम से पेंशन का लाभ मिल रहा* है। *अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित - जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत वर्ष 2021 - 2022 में कुल 82 व्यक्तियों के बीच 54,12,500 रुपए का वितरण सी0एफ0एम0एस0 माध्यम से लाभुकों के खाते में किया गया* है।  *जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि विशेष केंद्रीय सहायता योजना अंतर्गत कुल - 29 आगनबाडी केंद्रों के भवन का निर्माण कराया जा रहा* है। *सी0एस0आर0 के तहत कुल -  55 आगनबाडी केंद्रों को मॉडल आगनबाडी -  केंद्र के रुप में विकसित करने के लिए स्वीकृति दी गई* है। *जिले में वर्तमान कुल 2,520 आगनबाडी केंद्र कार्यरत* हैं।
*संबोधन में जानकारी दिया गया कि मनरेगा योजना अंतर्गत कुल -  5.5 लाख परिवारों का जॉब कार्ड बनाया गया* है। *मनरेगा अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2021- 2022 में अब तक कुल 30.50 लाख मानव दिवसो का सृजन किया जा चुका* है। *इस बार पृथ्वी दिवस के अवसर पर मनरेगा द्वारा मिशन 5.0 के तहत कुल 4.68 लाख पौधों का पौधारोपण किया गया* है। *वित्तीय वर्ष 2021 -2022 में भी वृक्षारोपण के तहत जिले में कुल 08 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया* है। 
*वैश्विक महामारी कोरोना को रोकने हेतु जिले के सदर अस्पताल में सभी स्वास्थ्य सुविधाओं को उपलब्ध कराया गया* है। *इस दौरान सदर अस्पताल में 04 बेड का आई0सी0यू0 भी तैयार कर लिया गया* है। *आई0सी0यू0 की मदद से अब - तक लगभग 50 से अधिक लोगों का जीवन सुरक्षित बचाया गया* है। *कोरोना की जांच हेतु जिले में एंटीजेन, ट्रुनेट एवं आर0टी0पी0सी0आर0 तीनों प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध* हैं। *मरीजों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जीविका के सहयोग से *दीदी की रसोई का भी संचालन किया जा रहा* है। *जिला पदाधिकारी ने संबोधन में कहा कि आज की तिथि 15 अगस्त भारतीय लोकतंत्र के लिए गौरव दिवस* है। *15 अगस्त को राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाता* है! *आज के दिन महादलित टोलों में झंडोतोलन समारोह मनाया जाता* है! *जो की वर्तमान बिहार - सरकार के न्याय के साथ विकास की विचारधारा को भली -  भाति परिलक्षित करता* है। *अंत में जिला पदाधिकारी ने महान स्वतंत्रता सेनानियों के साथ - साथ औरंगाबाद जिले के भी स्वतंत्रता सेनानीयों को भी मंच से याद* किया! *उन सभी लोगों को याद करते हुए शत - शत नमन कर सभी जिले वासियों को भी 75वे स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी* गई।
[16/08, 1:24 pm] औरंगाबाद अजय: *इस झंडोत्तोलन कार्यक्रम में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, के साथ - साथ उप -  विकास - आयुक्त अंशुल कुमार, सदर - अनुमंडल -  पदाधिकारी, वरीय - उप -  समाहर्ता, आलोक कुमार, सिविल सर्जन, डॉक्टर कुमार वीरेंद्र प्रसाद एवं अन्य पदाधिकारी भी मौजूद* रहे!  *इसके अलावे मुख्यालय स्थित अनुमंडल कार्यालय में सदर - अनुमंडल - पदाधिकारी, डॉक्टर प्रदीप कुमार, आरक्षी केंद्र में पुलिस अधीक्षक, कानतेश कुमार मिश्रा, जिले के समस्त थानों में थाना प्रभारी, नगर - परिषद में नगर -  परिषद अध्यक्ष, जिला -  परिषद में जिला - परिषद, अध्यक्ष, भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय में मुख्य शाखा प्रबंधक, रवि नारायण पुजारी के साथ समस्त भारतीय जीवन बीमा निगम के पदाधिकारी, कर्मचारी, विकास अधिकारी एवं अभिकर्ताओं ने भी बढ़ - चढ़कर भाग* लिया!  *इस प्रकार से औरंगाबाद जिले में   भी सभी स्थानों पर हर्षोल्लास के साथ झंडोत्तोलन कार्यक्रम संपन्न किया* गया!