मगध जोन में सीएनजी फीलिंग स्टेशन का पहले यूनिट का मौलानाचक शेरघाटी में जिला पदाधिकारी गया श्री अभिषेक सिंह ने फीता काट कर उदघाटन किया*

मगध जोन में सीएनजी  फीलिंग स्टेशन का पहले यूनिट का मौलानाचक शेरघाटी में जिला पदाधिकारी गया श्री अभिषेक सिंह ने फीता काट कर उदघाटन किया*  
गया, 19 अगस्त 2021,
रिपोर्टःडीके पंडित
गयाबिहार क

  *मगध जोन में सीएनजी  फीलिंग स्टेशन का पहले यूनिट का मौलानाचक शेरघाटी में जिला पदाधिकारी गया श्री अभिषेक सिंह ने फीता काट कर उदघाटन किया*  
     इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों को कहा कि गैस संचालित वाहन से एक ओर जहां आर्थिक बचत है, वहीं प्रदूषण से बचाव भी होता है। इसलिए *सी एन जी* का उपयोग अधिक से अधिक करें। 
   जिला पदाधिकारी ने कहा कि गया जिला में सिटी गैस स्टेशन/ सीएनजी स्टेशन जो शेरघाटी अनुमंडल के जीटी रोड पर बनाया गया है। भारत सरकार की तरफ से यह एक अभियान है, क्लीन एनर्जी में बदलने तथा इकोलॉजिकल फ्रेंडली के अनुरूप करने का। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में गया जिला में चार  (4) और सी एन जी के सब स्टेशन बनाये जाएंगे। उन्होंने बताया कि गैस पाइपलाइन गया जिले से होकर गुजर रही है। अलग-अलग स्थानों पर डायवर्सन करते हुए राजगीर सहित अन्य जिलों से होते हुए आगे जाएगी। आने वाले समय में गया शहर में न केवल गैस स्टेशन को देख पाएंगे बल्कि घर-घर तक सीएनजी का कनेक्शन भी दिया जाएगा। इसके लिए तैयारी की जा रहा है। इस योजना के लिए और प्रचार-प्रसार की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों को कहा कि आप सभी जागरूक होकर सीएनजी में अपने वाहनों को कन्वर्ट करें। उन्होंने कहा कि सीएनजी सस्ता के साथ-साथ अब गया जिले में उपलब्ध भी है। माइलेज भी बेहतर है इसके साथ ही इको फ्रेंडली भी है।      
      उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा सीएनजी तथा इको फ्रेंडली को लेकर कई सारी योजनाएं चलाई रही है। गया वासी इसका बढ़ चढ़कर लाभ लें। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जिस तरह से लोगों ने इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाया है, उसी तरह सीएनजी को भी अपनाएंगे।
     संचालक राजू प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि शेरघाटी राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर स्थित है। यहां से देश के कोने कोने में आवागमन की सुविधा उपलब्ध है। विदेश के लोग भी बोधगया जाने के क्रम में सीएनजी गैस की उपलब्धता परेशान रहते थे। ऐसी स्थिति में अडानी कंपनी द्वारा मगध जोन में पहला सीएनजी काउंटर खोला गया है। जहां दिन रात ग्राहकों को सुविधा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सीएनजी के उपयोग से वाहन चालकों को 50 फ़ीसदी  ईंधन का बचत होगी। वाहन संचालकों में इस बात को लेकर खुशी है। अग्रवाल ने कहा कि पेट्रोल संचालित वाहनों को सीएनजी में परिवर्तन के लिए सरकार द्वारा सब्सिडी के आधार पर किट बदलने का प्रावधान आया है, जिससे ग्राहकों को सुविधा मिलेगी। 
    समारोह में आईओसीएल कंपनी के मगध जोन इंचार्ज अनिल सिंह, शेरघाटी एसडीओ उपेंद्र पंडित, डीएसपी रविंद्र भारती, पूर्व मुखिया मिथिलेश सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।