11 क्विंटल गांजा लदे कंटेनर के साथ एक गिरफ्तार, चालक फरार

11 क्विंटल गांजा लदे कंटेनर के साथ एक गिरफ्तार, चालक फरार 

जप्त गांजे की बाजार कीमत 2 करोड़

विनोद विरोधी 
बाराचट्टी( गया): स्थानीय थाना अंतर्गत समेकित जांच चौकी सूर्य मंडल पर उत्पाद विभाग  को बड़ी सफलता हाथ लगी है।11 क्विंटल गांजा के साथ एक अभियुक्त को  गिरफ़्तार किया गया है। इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह ने बताया कि गया जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार संघन जांच अभियान चलाया गया। जिसमें इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह, एक्ससाइज कांस्टेबल, होमेगार्ड तथा सेफ के जवानों द्वारा जांच के क्रम में एक कंटेनर हरियाणा नंबर एच आर38डब्ल्यू /7582 से 11क्विंटल गांजा बरामद की गई तथा चालक चकमा देकर भागने में सफल रहा।परन्तु मौके से एक खलासी को  गिरफ्तार कर लिया गया। गांजा ड्राइवर सीट के पीछे बॉक्स में ले जाया जा रहा था। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान हरियाणा के फरीदाबाद निवासी हरीश कुमार के रूप में हुई। उन्होंने यह भी बताया कि यह गांजा कटक से हरियाणा ले जाया जा रहा था।  कड़ी पूछताछ के बाद इसे जेल भेज दिया गया। जांच चौकी पर तैनात उत्पाद इस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह ने बताया कि बरामद गांजे का मूल्य दो करोड़ रुपये आंकी जा रही है.