किसानों के साथ, कांग्रेस का हाथ अभियान का शुभारंभ

किसानों के साथ, कांग्रेस का हाथ अभियान का शुभारंभ ।
मगथ ब्यूरो:  अजय कुमार पाण्डेय।                             गया: ( बिहार ) अखिल अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी सदस्य सह मगध प्रमंडल कांग्रेस प्रवक्ता प्रोफेसर विजय कुमार मिट्ठू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि *तीनो किसान विरोधी काले कानून* को खत्म कराने , आंदोलन के दौरान काल कलवित हुए किसानों के परिवारों को 25 लाख रुपया मुआवजा दिलाने, किसानों के सभी प्रकार के कर्ज को माफ कराने आदि मांगो को लेकर कांग्रेस पार्टी गांव, पंचायत, प्रखंड - स्तर पर आंदोलन करने का शंखनाद *राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी* के प्रतिमा चौक गया से शुभारंभ किया है। मगध प्रमंडल कांग्रेस प्रवक्ता प्रो0 विजय कुमार मिठू, किसान कांग्रेस  प्रदेश उपाध्यक्ष सह मगध प्रभारी सरवर खान, बाबू लाल प्रसाद सिंह, दामोदर गोस्वामी, शिव कुमार चौरसिया, अमरजीत कुमार, टिंकू गिरी, विनोद बनारसी, लाडला आलम, मो0 इकबाल, अमित कुमार, बबलू कुमार, सुरेन्द्र मांझी आदि ने  कहा है कि सूबे के माननीय मुख्यमंत्री  *नीतीश कुमार* द्वारा आज के बयान जिसमें उन्होंने कहा है कि बिहार के *किसानों को कोई समस्या* नहीं है, न ही यहां कोई आंदोलन है! पूरी तरह हास्यस्पद एवम् तथ्यहीन है। कांग्रेस नेताओ ने कहा है की *किसान विरोधी कानून*  तो विगत कुछ महीने पहले बना है  परंतु बिहार की *नीतीश सरकार*  ने तो सन् 2006 से ही बिहार में किसानों की *मंडी बजार समिति*  खत्म कर दिया है! पंचायतों में *पैक्स की हालत* बेहद दयनीय है, 80% पैक्सो का अपना गोदाम नहीं है! अभी तक ज्यादातर *पैक्स धान खरीद* भी शुरू नहीं किया है, जहां खरीदी हो रही है? वहां बिचौलिए हावी है? किसानों के अनाज का पेमेंट महीनों बाद होती है!  जिसके लिए उन्हें अच्छी, खासी रकम घुस एवम् बिचौलियों को देना पड़ता है। कांग्रेस नेताओ ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी राज्य के सभी पंचायतों में धरना देकर पैक्स अध्यक्ष एवम् वहां कार्यरत कर्मियों को तलब कर पूरी जानकारी एवम् सरकारी सुविधाओं का जायजा लेगी। कांग्रेस  नेताओ ने कहा है कि आज राज्य के 70 प्रतिशत से ज्यादा किसान अपने धान को 900 से 1050 रुपए प्रति क्विंटल बेचने को मजबूत है?  जबकि न्यूनतम समर्थन मूल्य 1868 रुपया प्रति क्विंटल है।