पर्यावरण संरक्षण को संकल्पित अनुश्री ग्लोबल फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष श्री चित्तरंजन कुमार सिंह ने अपनी संस्था के पहली वर्षगांठ पर कई संस्थाओं ने किया वृक्षारोपण

पर्यावरण संरक्षण को संकल्पित अनुश्री ग्लोबल फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष श्री चित्तरंजन कुमार सिंह ने अपनी संस्था के पहली वर्षगांठ पर कई संस्थाओं ने किया वृक्षारोपण 
रिपोर्टः डीके पंडित
गयाबिहार.
आज  दीनांक 29.8.2021 को मानपुर प्रखंड स्थित ग्राम सोहैरपुर में पर्यावरण संरक्षण को संकल्पित अनुश्री ग्लोबल फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष श्री चित्तरंजन कुमार सिंह ने अपनी संस्था के पहली वर्षगांठ पर कई संस्थाओं को वृक्षारोपण हेतु आमन्त्रित किया l उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण ही जीवन संरक्षण है l इस मौके पर संस्था के मार्ग दर्शक डॉ नंदन कुमार सिन्हा ने कहा कि वृक्षारोपण कार्य करना हमारा परम कर्तव्य है l
    मुख्य रूप से इस संस्था का साथ देने वाली सोसाइटी फॉर द वेल्फेयर ऑफ अरण्य भूमि (स्वाब) नाम के संस्था के संस्थापक अध्यक्ष मगध विस्वविधालय से कृषि एवम् पर्यावरण पर रिसर्च कर चुके डॉ रामानुज महाराज ने पर्यावरण के महत्व को समझते हुए कहा कि पर्यावरण से ही हम सभी का जीवन है l मौके पर उपस्थित स्वाब के मैनेजिंग कमिटी के अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार त्रिपाठी ने कहा कि आज जो हम वृक्षारोपण कर रहे हैं वो हमारे आने वाली पीढ़ियों के लिए है l 
  स्वाब संस्था के एडविजरी कमेटी के उप सभापति डॉ रबिंद्र नाथ सिंह एवम वरिष्ठ सदस्यों में से एक श्री सत्यम राज ने बताया कि आज से शुरू हो चुके वृक्षारोपण कार्यक्रम में 1000 पौधे लगने वाले हैं जोअगले 9 दिनों में पूरे कर लिए जायेंगे l