पुण्यतिथि पर याद किए गए युवा अधिवक्ता, संतोष कुमार स्नेही

*पुण्यतिथि पर याद किए गए युवा अधिवक्ता, संतोष कुमार स्नेही                               अजय कुमार पाण्डेय औरंगाबाद: ( बिहार )  शनिवार को जिला - विधिक -  संघ, औरंगाबाद में दिवंगत, युवा अधिवक्ता, संतोष कुमार स्नेही के सातवी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उपस्थित लोगों ने उन्हें याद करते हुए उनके  व्यक्तित्वो एवं  कृतित्वो पर भी प्रकाश* डाला!  
*इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वरीय अधिवक्ता, नागेन्द्र सिंह ने* किया!  *संचालन, अधिवक्ता, सतीश कुमार स्नेही ने* किया!  *इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम उनके तैलीय चीत्रो पर माल्यार्पण करने के पश्चात उनके व्यक्तित्वो पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि वे काफी मधुर  - भाषी* थे! *दीवानी वादो में भी अच्छी उपलब्धि हासिल कर रहे* थे! *लेकिन अ - समय ही हम लोगों  को छोड़कर ईश्वर की शरण में चले* गए! *इस कार्यक्रम में वरीय अधिवक्ता, संतोष कुमार अजय, दयानंद शर्मा, रामनरेश प्रसाद, अशोक कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह,विनय कुमार सिन्हा, कन्हैया प्रसाद, काली प्रसाद, संजय कुमार द्विवेदी, अमीत कुमार, दिलीप कुमार, कृष्ण प्रताप सिंह,,मन्टु सिंह,अजय कुमार सिंह, गोविंद सिंह, कमल किशोर पाण्डेय,,निरज कुमार श्रीवास्तव, उपेन्द्र कुमार भारती, रंजित कुमार सिंह, श्रीनाथ प्रसाद, विनय कुमार श्रीवास्तव,,मुगेश्वर विश्वकर्मा,  धनंजय कुमार, सहित अन्य अधिवक्ता भी उपस्थित* रहे!