आज सम्पूर्ण बिहार राज्य में *कोविड 19 टीकाकरण महाअभियान* कार्यक्रम चलाया जा रहा है। पूरे बिहार में 25 लाख टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमे गया ज़िले में 1,50,000 लक्ष्य निर्धारित है।

आज सम्पूर्ण बिहार राज्य में *कोविड 19 टीकाकरण महाअभियान* कार्यक्रम चलाया जा रहा है। पूरे बिहार में 25 लाख टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमे गया ज़िले में 1,50,000 लक्ष्य निर्धारित है। 
रिपोर्टः डीके पंडित
गयाबिहार
              गया, 31 अगस्त, 2021, आज सम्पूर्ण बिहार राज्य में *कोविड 19 टीकाकरण महाअभियान* कार्यक्रम चलाया जा रहा है। पूरे बिहार में 25 लाख टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमे गया ज़िले में 1,50,000 लक्ष्य निर्धारित है। 
              विदित हो कि गया ज़िले में 700 टीकाकरण सत्र स्थल बनाये गए हैं, जो पूर्वाह्न 08 बजे से प्रारंभ है। प्रत्येक पंचायत में दो दो टीकाकरण सत्र स्थल बनाए गए हैं ताकि लोगों को टीकाकरण हेतु ज़्यादा दूर न जाना पड़े। 
              इसी परिप्रेक्ष्य में आज *ज़िला पदाधिकारी, गया श्री अभिषेक सिंह द्वारा मानपुर प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, रसलपुर पंचायत के स्वास्थ्य उप केंद्र एवं बारागंधार पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्रों* पर हो रहे कोविड टीकाकरण कार्य का जायजा लिया गया। 
              निरीक्षण के क्रम में उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों से वैक्सीन की उपलब्धता, कोरोना टीका हेतु ग्रामीणों की दिलचस्पी के बारे में जानकारी प्राप्त किया। जिला पदाधिकारी को बताया गया कि वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है एवं ग्रामीणों द्वारा स्वयं टीकाकरण केंद्र पर आकर टीका लगवाया जा रहा है। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि टीकाकरण हेतु जो भी ग्रामीण आ रहे हैं, उन्हें टीका लगाने के बाद 30 मिनट तक अवलोकन हेतु टीकाकरण केंद्र पर ही रखें। साथ ही कोविड 19 टीकाकरण कार्ड भी देना सुनिश्चित करें ताकि उन्हें टीका के द्वितीय डोज़ की तिथि मालूम हो सके। जिला पदाधिकारी ने उपस्थित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, स्वास्थ्य प्रबंधक एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया कि यदि वैक्सीन कम पड़ जाए, तो अपने नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अथवा ज़िला अस्पताल से संपर्क स्थापित कर अतिरिक्त वैक्सीन मंगवाना सुनिश्चित करें ताकि ग्रामीणों को बिना टीका लिए वापस न जाना पड़े। 
              इसके उपरांत मानपुर प्रखंड के शादीपुर पंचायत सरकार भवन में बनाए गए टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया की इस क्षेत्र में टीकाकरण का कार्य पूरा हो गया है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निदेश दिया कि यदि टीकाकरण कार्य पूरा हो जाए फिर भी निर्धारित समय तक टीकाकरण केंद्र पर रहना अनिवार्य है। 
              निरीक्षण में प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, स्वास्थ्य प्रबंधक सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं चिकित्सक उपस्थित थे।