गया ज़िले में आज लगभग 1 लाख 10 हज़ार टीकाकरण किया: डीएम

गया ज़िले में आज लगभग 1 लाख 10 हज़ार टीकाकरण किया: डीएम
              गया, 31 अगस्त, 2021,
रिर्पोटः डीके पंडित
गयाबिहार 
 *कोविड 19 टीकाकरण महाअभियान* कार्यक्रम चलाया जा रहा है। ज़िला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, गया द्वारा बताया गया कि टीकाकरण संबंधी इंट्री पोर्टल पर की जा रही है। *गया ज़िले में आज लगभग 1 लाख 10 हज़ार टीकाकरण किया गया है, जो निर्धारित लक्ष्य का लगभग 74% है।* टीकाकरण की संख्या में बढ़ोतरी भी हो सकती है।
              विदित हो कि गया ज़िले में 700 टीकाकरण सत्र स्थल बनाये गए हैं, जो पूर्वाह्न 08 बजे से प्रारंभ है। प्रत्येक पंचायत में दो दो टीकाकरण सत्र स्थल बनाए गए हैं ताकि लोगों को टीकाकरण हेतु ज़्यादा दूर न जाना पड़े। 
             आज जिन प्रखंडो ने कोविड टीकाकरण में अच्छी उपलब्धि प्राप्त की है, उनमें - बोधगया, टिकारी, बाँकेबाज़ार, शेरघाटी एवं गुरुआ शामिल है।