भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा कार्यालय, औरंगाबाद में मनाया गया 65वा स्थापना दिवस

*भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा कार्यालय, औरंगाबाद में मनाया गया 65वा स्थापना दिवस                            अजय कुमार पाण्डेय औरंगाबाद: ( बिहार )    बुधवार दिनांक - 01 सितम्बर 2021 को मुख्यालय, औरंगाबाद, के जसोईया मोड, इंडस्ट्रियल एरिया, स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम, के मुख्य शाखा कार्यालय में  65वा स्थापना दिवस मनाया* गया! *इस अवसर पर भारतीय जीवन बीमा निगम के नवनियुक्त, मुख्य शाखा प्रबंधक, रामदेव जी ने द्वीप प्रज्जवलित कर एक सप्ताह तक चलने वाली कार्यक्रम का उदघाटन* किया. *इस अवसर पर भारतीय जीवन बीमा निगम के कर्मचारी, अधिकारी, विकास अधिकारी, अभिकर्ता व पालिसीधारक भी उपस्थित* रहे! *हालाकि कार्यालय में नियमानुकूल 65वा स्थापना दिवस तो मनाया ही* गया! *लेकिन इस मौके पर कार्यालय में कोई बढ़ - चढ़कर कार्यक्रम नहीं किया* गया! *इसी संबंध में जब भारतीय जीवन बीमा निगम के अधिकारी, सुबोध सिन्हा से वार्ता हुई, तो  जानकारी देते हुए बताया कि कोरोनावायरस के कारण कार्यालय में इस बार कोई बढ़ - चढ़कर कार्यक्रम नहीं किया* गया, *क्योंकि हम लोग कोई भी कार्यक्रम अपने मन से थोड़े ही कर* देंगे! *जो हम लोगों को इस बार कोरोनावायरस के कारण वरीय अधिकारियों द्वारा दिशा - निर्देश प्राप्त हुआ* था! *उसी अनुसार हम लोगों ने भी इस पावन मौके पर कार्यक्रम संपन्न* किया!