परीक्षा नियंत्रक, बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद, पटना द्वारा दिनांक-5 सितंबर, 2021 को आयोजित

परीक्षा नियंत्रक, बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद, पटना द्वारा दिनांक-5 सितंबर, 2021 को आयोजित 
                गया, 04 सिंतबर, 2021, 
गयाबिहार
रिर्पोटः डीके पंडित
परीक्षा नियंत्रक, बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद, पटना द्वारा दिनांक-5 सितंबर, 2021 को आयोजित होने वाले औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगिता प्रवेश परीक्षा आईटीआईसीएटी-2021) एवं डिप्लोमा प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (पार्श्विक प्रवेश) के अवसर पर स्वच्छ एवं कदाचार रहित परीक्षा संचालन कार्य के सफल आयोजन तथा शांति एवं विधि व्यवस्था का संधारण आवश्यक है। 
                गया ज़िले में 11 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी, जो निम्न प्रकार है - 
            1. मिर्जा गालिब कॉलेज, गया।
            2. मीना देवी +2 उच्च विद्यालय, ए०पी० कॉलोनी, गया।
            3. संजय सिंह यादव कॉलेज, गया।
            4. रामशरण सिंह इवनिंग कॉलेज, डेल्हा, गया।
            5. महेश सिंह यादव कॉलेज, भटबिगहा, गया।
            6. +2 गया उच्च विद्यालय, न्यू करीमगंज, गया।
            7. आकाश टेक्निकल इंस्टीट्यूट, बाईपास, गया।
            8. कामता प्रसाद सिंहा, इंटर कॉलेज, गया।
            9. सुरेंद्र प्रसाद यादव कॉलेज, गया।
            10. हादी हाशमी सीनियर सेकेंडरी +2 स्कूल, गया एवं 
            11. +2 उर्दू गर्ल्स हाई स्कूल, मारूफगंज, गया।
            
                उक्त परीक्षा केंद्रों पर दिनांक-05.09.2021 (रविवार) को एक पाली में परीक्षा लिया जाना है, जो पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 01:15 तक निर्धारित है, जिसमें कुल 4,646 परीक्षार्थी भाग लेंगे। 
                परीक्षा के अवसर पर कदाचारमुक्त संचालन, शांति एवं विधि व्यवस्था का संधारण हेतु प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर 01-01 स्टैटिक दंडाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। स्टैटिक दंडाधिकारी प्रवेश गेट पर ही पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल तथा एक वरीय शिक्षक के साथ उपस्थित रहकर परीक्षा केंद्र पर छात्रों का गहन फ्रिस्किंग कार्य करना सुनिश्चित करेंगे। प्रतिनियुक्त स्टैटिक दंडाधिकारी बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद, पटना द्वारा कोविड-19 के संदर्भ में निर्गत एस०ओ०पी० के अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग, परीक्षार्थी का सैनिटाइजेशन, थर्मल स्कैनिंग का प्रवेश गेट पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सुरक्षित प्रवेश कराएंगे एवं सीधे परीक्षा कक्ष तक तक भेजवाएँगे। साथ ही परीक्षा केंद्र पर कोविड-19 के संदर्भ में निर्देश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करेंगे। 
                ज़िला पदाधिकारी, गया द्वारा पुलिस उपाधीक्षक, यातायात/परिचारी प्रवर, पुलिस केंद्र, गया को निदेश दिया गया है कि प्रत्येक दंडाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी के साथ प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की उपस्थिति ससमय करायेंगे। साथ ही प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर महिला परीक्षार्थियों के लिए फ्रिस्किंग कार्य हेतु महिला पदाधिकारी एवं महिला पुलिस बल की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। परीक्षा के अवसर पर 05 गश्ती दल की प्रतिनियुक्ति की गई है।
                 परीक्षा के दौरान जिला नियंत्रण कक्ष समाहरणालय में चालू रहेगा, जिसके प्रभार में जिला शिक्षा पदाधिकारी रहेंगे। *जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 0631-2222253 है।*
                जिला पदाधिकारी ने पुलिस उपाधीक्षक, यातायात एवं थाना अध्यक्ष, नगर यातायात थाना, गया को निर्देश दिया कि परीक्षा के अवसर पर परीक्षार्थी की बड़ी संख्या में गया शहर में आने के दृष्टिगत रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड (सिकड़िया मोड, डेल्हा, मुफस्सिल, पंचायती अखाड़ा, राज बस डिपो) पर भीड़ को नियंत्रित करने हेतु पर्याप्त संख्या में यातायात पुलिस की प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित करेंगे।
                ज़िला पदाधिकारी ने अधीक्षक एवं प्राचार्य, अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया को निर्देश दिया कि आकस्मिक चिकित्सा सेवा हेतु मेडिकल अस्पताल में पालीवार चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति एवं आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं के साथ करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही सिविल सर्जन, गया जयप्रकाश नारायण अस्पताल एवं प्रभावती अस्पताल तथा संबंधित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र/उप केंद्रों में उक्त अवसर पर आकस्मिक चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने हेतु चिकित्सकों/कर्मियों की प्रतिनियुक्ति एंबुलेंस के साथ करेंगे।
                *सभी परीक्षा केंद्रों पर कोविड 19 के सुरक्षा एवं बचाव के मद्देनजर सैनिटाइजर, मास्क एवं थर्मल स्कैनर रहना अनिवार्य है।*