संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली द्वारा दिनांक-05.09.2021 को ई०पी०एफ०ओ० परीक्षा के आयोजन

संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली द्वारा दिनांक-05.09.2021 को ई०पी०एफ०ओ० परीक्षा के आयोजन
  गया, 04 सिंतबर, 2021,
रिपोर्टः डीके पंडित
 संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली द्वारा दिनांक-05.09.2021 को ई०पी०एफ०ओ० परीक्षा के आयोजन एवं संचालन हेतु जिला परिषद सभागार में जिला पदाधिकारी, गया श्री अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में ब्रीफिंग का आयोजन किया गया। 
                ब्रीफिंग में बताया गया कि गया ज़िला में 39 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी, जो निम्न प्रकार है - 
          1. गया कॉलेज के एमबीए ब्लॉक, सीवी रमन ब्लॉक,मानविकी ब्लॉक एवं ए०आर०किदवई भवन।
          2. अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज के सब सेंटर ए, सब सेंटर बी एवं सब सेंटर सी।
          3. अनुग्रह कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, स्टेशन रोड।
          4. डीएवी पब्लिक स्कूल, कैंट एरिया के ब्लॉक ए एवं ब्लॉक बी।
          5. सेकेंडरी दिल्ली पब्लिक स्कूल, मुस्तफाबाद।
          6. केंद्रीय विद्यालय 02, पहाड़पुर।
          7. डीएवी पब्लिक स्कूल, गया नवादा रोड।
          8. रामरूची बालिका इंटर स्कूल, नई गोदाम।
          9. डीएवी पब्लिक स्कूल, रोटरी केंपस, कटारी हिल रोड, गया।
          10. शताब्दी पब्लिक स्कूल, कटारी हिल रोड, गया।
          11. परम ज्ञान निकेतन, माडनपुर, गया।
          12. ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल, केंदुई, गया।
          13. +2 जिला स्कूल, गया।
          14. ग्रीन फील्ड इंग्लिश स्कूल, मानपुर, गया।
          15. टी मॉडल इंटर स्कूल, जीबी रोड, गया।
          16. डीएवी पब्लिक स्कूल, चेरकी रोड, गया।
          17. गवर्नमेंट गर्ल्स +2 स्कूल, रामना रोड, गया।
          18. जगजीवन महाविद्यालय, मानपुर के ब्लॉक ए, बी एवं सी।
          19. दिल्ली पब्लिक स्कूल, दुबहल, गया के ब्लॉक बी एवं सी।
          20. प्रोजेक्ट कन्या +2 उच्च विद्यालय, पचहट्टी, बोधगया।
          21. गौरी कन्या उच्च विद्यालय, मानपुर गया।
          22. +2 उच्च विद्यालय, रसलपुर, मानपुर, गया।
          23. +2 हरिदास सेमिनरी, गया।
          24. ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल, कैंट एरिया, गया।
          25. +2 उच्च विद्यालय, बोधगया।
          26. जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल, रसलपुर, चाकंद, गया।
          27. दया प्रकाश सरस्वती विद्या मंदिर, माड़नपुर, गया।
          28. पोदार इंटरनेशनल स्कूल, मानपुर, गया।
          29. ओपन माइंड्स-ए बिरला स्कूल, रसलपुर, चाकंद, गया एवं
          30. एलिगेंट पब्लिक स्कूल, कटारी हिल रोड, गया है। 
                उक्त परीक्षा केंद्रों पर दिनांक-05.09.2021 (रविवार) को एक पाली में परीक्षा लिया जाना है, जो पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 12:00 तक निर्धारित है, जिसमें कुल 18,344 परीक्षार्थी भाग लेंगे। 
                ब्रीफिंग में बताया गया कि परीक्षा की महत्ता एवं गरिमा को ध्यान में रखते हुए इसे स्वच्छ एवं कदाचारमुक्त संचालन एवं विधि व्यवस्था संधारण तथा गोपनीयता बनाए रखने हेतु सभी परीक्षा केंद्रों पर 1-1 निरीक्षी पदाधिकारी (इंस्पेक्टिंग ऑफिसर) की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी निरीक्षी पदाधिकारी (इंस्पेक्टिंग ऑफिसर) को निर्देश दिया गया कि अपने अपने आवंटित परीक्षा केंद्रों पर दायित्वों का निर्वहन करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही अपने आवंटित परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा प्रबंध के संबंध में 1 दिन पूर्व सभी तैयारियों का पर्यवेक्षण एवं अनुश्रवण कर लेंगे एवं परीक्षा केंद्र पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना कराते हुए नियंत्रण कक्ष को सुयोग्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति कराना सुनिश्चित करेंगे तथा परीक्षा की तिथि को परीक्षा प्रारंभ होने के पूर्व परीक्षा केंद्र पर आवश्यक रूप से उपस्थित रहना सुनिश्चित करेंगे।
                ब्रीफिंग में बताया गया कि 01-01 सहायक पर्यवेक्षक की प्रतिनियुक्ति सभी परीक्षा केंद्रों पर की गई है। जिला पदाधिकारी ने सभी प्रतिनियुक्त सहायक पर्यवेक्षक को निर्देश दिया कि
           ● परीक्षा केंद्र पर जिला प्रशासन द्वारा प्रतिनियुक्त सहायक पर्यवेक्षक स्टैटिक दंडाधिकारी के रूप में भी कार्य करेंगे। 
           ● सभी व्यवस्थाएं यथा बेंच, डेस्क, बिजली, पंखा, ठंडा पानी, शौचालय इत्यादि की साफ-सफाई की व्यवस्था की जांच कर लेंगे
           ● यह सुनिश्चित करेंगे कि परीक्षा का संचालन त्रुटि रहित हो।
           ● परीक्षा केंद्र पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे।
           ● परीक्षा केंद्र के परिसर एवं परीक्षा कक्ष के अंदर मोबाइल/ब्लूटूथ इत्यादि का इस्तेमाल वर्जित है।
           ● पर्यवेक्षक द्वारा टेस्ट बुकलेट मुहरबंद बक्से को परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व अपनी उपस्थिति में खुलवाएंगे तथा ओपनिंग प्रमाण पत्र पर अपना एवं पर्यवेक्षक के साथ चार वीक्षकों का हस्ताक्षर लेंगे।
           ● सभी परीक्षार्थी का प्रवेश द्वार पर पुलिस बल के सहयोग से गहन फ्रिस्किंग कर ही परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति होगी एवं परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में परीक्षा शुरू होने से 20 मिनट पूर्व प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। 
                ब्रीफिंग में बताया गया कि 15 गश्ती दल दंडाधिकारी एवं 6 जोनल दंडाधिकारी (उड़नदस्ता दल) की प्रतिनियुक्ति की गई है। बताया गया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर की व्यवस्था की गई है। परीक्षा के दौरान जिला नियंत्रण कक्ष समाहरणालय में चालू रहेगा, जिसके प्रभार में जिला शिक्षा पदाधिकारी रहेंगे। *जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 0631-2222253 है।*
                जिला पदाधिकारी ने पुलिस उपाधीक्षक, यातायात एवं थाना अध्यक्ष, नगर यातायात थाना, गया को निर्देश दिया कि परीक्षा के अवसर पर परीक्षार्थी की बड़ी संख्या में गया शहर में आने के दृष्टिगत रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड (सिकड़िया मोड, डेल्हा, मुफस्सिल, पंचायती अखाड़ा, राज बस डिपो) पर भीड़ को नियंत्रित करने हेतु पर्याप्त संख्या में यातायात पुलिस की प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित करेंगे।
                ज़िला पदाधिकारी ने अधीक्षक एवं प्राचार्य, अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया को निर्देश दिया कि आकस्मिक चिकित्सा सेवा हेतु मेडिकल अस्पताल में पालीवार चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति एवं आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं के साथ करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही सिविल सर्जन, गया जयप्रकाश नारायण अस्पताल एवं प्रभावती अस्पताल तथा संबंधित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र/उप केंद्रों में उक्त अवसर पर आकस्मिक चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने हेतु चिकित्सकों/कर्मियों की प्रतिनियुक्ति एंबुलेंस के साथ करेंगे।
                *सभी परीक्षा केंद्रों पर कोविड 19 के सुरक्षा एवं बचाव के मद्देनजर सैनिटाइजर, मास्क एवं थर्मल स्कैनर रहना अनिवार्य है।*
            ब्रीफिंग में संघ लोक सेवा आयोग के प्रतिनिधि, पुलिस उपाधीक्षक यातायात, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, निदेशक डीआरडीए, जिला शिक्षा पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला नजारत उप समाहर्ता, वरीय उप समाहर्तागण सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।