महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 226वी पुण्यतिथि की अवसर पर ज़िला पदाधिकारी एवं अन्य सम्मानित अतिथियों द्वारा संवाद सदन समिति परिसर में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए दीप जलाए

, महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 226वी पुण्यतिथि की अवसर पर ज़िला पदाधिकारी एवं अन्य सम्मानित अतिथियों द्वारा संवाद सदन समिति परिसर में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए दीप जलाए
               गया, 06 सिंतबर, 2021,
रिर्पोटः डीके पंडित
गयाबिहार 
 महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 226वी पुण्यतिथि की अवसर पर ज़िला पदाधिकारी एवं अन्य सम्मानित अतिथियों द्वारा संवाद सदन समिति परिसर में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए दीप जलाए गए। 
               इस अवसर पर ज़िला पदाधिकारी, गया श्री अभिषेक सिंह द्वारा महारानी अहिल्याबाई होल्कर के कृत्य पर चर्चा करते हुए समाज सुधार के क्षेत्र में उनके द्वारा अग्रणी भूमिका के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि महारानी अहिल्याबाई द्वारा नारी उत्थान तथा समाज सुधार के क्षेत्र में काफी कार्य किए गए।
               माल्यार्पण कार्यक्रम में मुख्य रूप से विष्णुपद मंदिर प्रबंधकारिणी समिति के सचिव श्री गजाधरलाल पाठक, सदस्य श्री महेश लाल गुपुत, श्री शम्भूलाल बिठल, पंडा समाज के श्री अमरनाथ धोकड़ी, श्री कनैयालाल, समाजसेवक श्री शिवबचन सिंह, ज़िला जन सम्पर्क पदाधिकारी, संवाद सदन के सचिव सह विशेष कार्य पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।