बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री सत्येंद्र नारायण सिन्हा की मनाई गई 15वीं पुण्यतिथि

बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री सत्येंद्र नारायण सिन्हा की मनाई गई 15वीं पुण्यतिथि
विश्वनाथ आनंद 
औरंगाबाद( मगध बिहार) :- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र नारायण सिन्हा की 15 वीं
पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने
सत्येंद्र बाबू को श्रद्धापूर्वक याद किया। सर्वप्रथम पूर्व सीएम केचित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। कांग्रेस नेता सह समाजसेवी मो. शाहनवाज रहमान उर्फ सल्लूखान मो. जुल्फेकार, मोनाज कुमार, मो. फैज कादरी, उदय यादव सहित ने
पुण्यतिथि के मौके पर गरीबों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया।वहीं बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि स्व. सिन्हा
गरीबों के मसीहा थे। उन्होंने आगे कहा कि स्व. सिन्हा ने अपने कार्यों से सभी के दिलों
में जगह बनाई हैं। अपने पिता बिहार विभूति अनुग्रह नारायण सिन्हा केपदचिन्हों पर चलकर समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों के लिए काम किए। उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा मंत्री रहते हुए मगध विश्वविद्यालय बोधगया की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। शिक्षा के क्षेत्र में मूलभूत सुधार किए थे।
वे किसानों के हित में भी काफी कार्य किए थे। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि गया में मेडिकल कालेज के साथ-साथ औरंगाबाद के महत्वपूर्ण सिचाई परियोजना उत्तर कोयल नहर की आधारशिला 1972 में उन्होंने ही रखा था। कांग्रेसी नेताओं ने आगे कहा कि औरंगाबाद को जिला बनाने में स्व. सत्येंद्र बाबू ने अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने आगे कहा कि उनकी जीवनी से हम सभी को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। इस मौके पर मो. रशीद, मो. जावेद,अन्ना खान, रंजन कुमार, सैफ अली खान,
सहाबुद्दीन उर्फ नन्हें, मो. इब्रार, पंकज कुमार, बिरेंडर कुमार, मो.जुल्फेकार, मो. इमरोज़, मो. नसीम कुरैशी, जसीम कुरैशी, अनवर कुरैशी, मो.दानिश,आयुष कुमार, मो. नदीम सहित दर्जनों लोगों का नाम शामिल है।