राज्य में बाढ़ एवं अल्पवृष्टि की स्थिति की समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करते हुए सभी ज़िला पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक को आवश्यक निदेशसीएम।

राज्य में बाढ़ एवं अल्पवृष्टि की स्थिति की समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करते हुए सभी ज़िला पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक को आवश्यक निदेशःसीएम
               गया, 08 सिंतबर, 2021
रिर्पोटः डीके पंडित
गयाबिहार
, *माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में राज्य में बाढ़ एवं अल्पवृष्टि की स्थिति की समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करते हुए सभी ज़िला पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक को आवश्यक निदेश दिए गए।* 
               माननीय मुख्यमंत्री ने सभी जिला पदाधिकारी के साथ फसल क्षति की समीक्षा करते हुए कृषि विभाग, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, जल संसाधन विभाग, लघु जल संसाधन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग सहित अन्य विभाग को निदेश दिया गया कि वे सभी विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर राज्य में अतिवृष्टि एवं बाढ़ के कारण उत्पन्न स्थिति से संबंधित कार्रवाई सुनिश्चित करे। साथ ही अपने पदाधिकारियों को क्षेत्र में भेजकर पुनः क्षति का आकलन करावें। 
               माननीय मुख्यमंत्री ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर सभी जिलों के माननीय प्रभारी मंत्री अपने अपने जिले में जाकर बाढ़/अतिवृष्टि से हुई क्षति की समीक्षा करेंगे। उससे पूर्व संबंधित पदाधिकारी क्षेत्र में जाकर क्षति का सही-सही आकलन करके प्रतिवेदन तैयार करें। 
               विदित हो कि गया जिले में आहर/तटबंध टूटने के कारण बोधगया के बकरौर पंचायत तथा गुरुआ प्रखंड के चिलौर पंचायत में अत्यधिक जल जमाव के कारण फसल क्षति हुई है। साथ ही टिकारी में भी अत्यधिक जल जमाव के कारण फसल नहीं लगाया गया। 
               वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा निर्देश दिया गया कि जिस क्षेत्र में बाढ़ एवं जलजमाव के कारण फसल नहीं लगाया जा सका उसका भी आकलन करा लें ताकि उसपर भी मुआवजा हेतु विचार किया जा सके।
               वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में *जिला पदाधिकारी, गया श्री अभिषेक सिंह द्वारा बताया गया कि बोधगया में बकरौर तथा गुरुआ के चिलौर पंचायत में फसल क्षति 33% से अधिक हुई है। बकरौर में सब्जी की खेती तथा चिलौर में धान की फसल की क्षति हुई है। साथ ही टिकारी में भी जल जमाव के कारण फसल नहीं लगाया जा सका है। इस प्रकार गया ज़िले के 3 प्रखंड यथा बोधगया, गुरुआ एवं टिकारी के कुल 06 पंचायत के 55 हेक्टेयर क्षेत्र में फसल प्रभावित हुए हैं। उन्होंने बताया कि गया ज़िले में सामान्य से 28% अधिक वर्षा हुई है। धान की रोपनी 102% से अधिक होने की सूचना है। उन्होंने बताया कि ज़िले में 47% कोविड 19 टीकाकरण का कार्य किया गया है।* ज़िला पदाधिकारी ने ज़िला कृषि पदाधिकारी को निदेश दिया है कि वे कल अपने प्रखंड कृषि पदाधिकारियों/अन्य कृषि पदाधिकारी को क्षेत्र में भेजकर पुनः फसल क्षति का आकलन कराकर प्रतिवेदन उपलब्ध करावें। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में बताया कि इस वर्ष भूजल स्तर में 20 फ़ीट 3 इंच की वृद्धि हुई है। 
               वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में बताया गया कि गुरुआ में आहर टूटने से तथा बोधगया में बियर बांध के गेट से पानी बकरौर पंचायत में प्रवेश कर गया, जिसके कारण जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हुई है तथा फसल क्षति हुई हैं। 
                जिला स्तर पर वरीय पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन, अधीक्षक, मगध मेडिकल, कार्यपालक अभियंता जल संसाधन विभाग, पीएचईडी, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, आपदा प्रभारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।