*लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 द्वितीय अपील के तहत ज़िला पदाधिकारी, गया श्री अभिषेक सिंह द्वारा आज कुल 13 मामलों की सुनवाई

*लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 द्वितीय अपील के तहत ज़िला पदाधिकारी, गया श्री अभिषेक सिंह द्वारा आज कुल 13 मामलों की सुनवाई 
             गया, 07 सिंतबर, 2021, 
रिपोर्ट डीके पंडित
गयाबिहार
*लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 द्वितीय अपील के तहत ज़िला पदाधिकारी, गया श्री अभिषेक सिंह द्वारा आज कुल 13 मामलों की सुनवाई की गई, जिसमें कुछ मामलों का निष्पादन ऑन द स्पॉट किया गया।* 
             अपीलार्थी दिलीप सिंह, वजीरगंज द्वारा पूर्व में नल जल योजना के संबंध में वाद दायर किया गया था, जिसमें जिला पदाधिकारी द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी, वजीरगंज को जांच कर कार्य कराने हेतु निर्देशित किया गया था, परंतु प्रखंड विकास पदाधिकारी, वजीरगंज द्वारा समय पर कार्य नहीं किया गया, जिस कारण जिला पदाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी, वजीरगंज पर रुपए 500 का जुर्माना लगाया।
             अपीलार्थी विजय सिंह, टनकुप्पा द्वारा फर्जी परवाना निर्गत किए जाने के संबंध में शिकायत दर्ज की गई थी। जिला पदाधिकारी ने अंचल अधिकारी, टनकुप्पा को निर्देश दिया कि इस तथ्य की जांच करें, यदि मामला सत्य पाया जाता है, तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई करें।