सदानंद बाबू के निधन से सम्पूर्ण बिहार में शोक की लहर :- कांग्रेस

सदानंद बाबू के निधन से सम्पूर्ण बिहार में शोक की लहर :- कांग्रेस
विश्वनाथआनंद
गया( मगध बिहार) :-बिहार के राजनीति के पुरोधा, कांग्रेस पार्टी के मूर्धन्य नेता, कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष से लेकर कांग्रेस विधायक दल के नेता, विधानसभा अध्यक्ष, बिहार सरकार के मंत्री रहे सदानंद बाबू के निधन से कांग्रेस परिवार सहित सभी राजनीतिक दलों एवम् बिहारवासियों में शोक कि लहर दौड़ गई।सदानंद बाबू के निधन पर कांग्रेस पार्टी के नेता कार्यकर्ता ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए स्थानीय चौक स्थित इंदिरा गांधी प्रतिमा स्थल प्रांगण में कांग्रेस सेवादल बोर्ड कार्यालय में दो मिनट का मौन रखा।शोक सभा में उपस्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी, पूर्व विधायक मो खान अली, जिला उपाध्यक्ष युगल किशोर सिंह, विद्या शर्मा, अमरजीत कुमार, टिंकू गिरी, ओंकार नाथ सिंह, विनोद बनारसी, राजेश्वर पासवान, सुरेन्द्र मांझी, अरुण कुमार पासवान, राम प्रवेश सिंह, श्रीकांत शर्मा, सुजीत गुप्ता, अशरफ इमाम, मो अजहरुद्दीन, कृष्णा कांदु, शिव कुमार चौरसिया, मनोज मालाकार आदि ने कहा कि जिलाध्यक्ष से प्रदेश अध्यक्ष, सूबे के मंत्री से लेकर विधानसभा अध्यक्ष, लगातार नौ बार विधायक रहने, इनकी राजनीति में बहुत अच्छी सूझ बूझ रखने के कारण सभी दलों के नेता, विधायक इनसे सीखने, समझने में कोई झिझक नहीं रखते थे। नेताओं ने कहा कि इनकी जमीनी व्यवहार, सरल स्वभाव के चलते कांग्रेस पार्टी के नेता कार्यकर्ता का इनसे काफी लगाव रहता था, इनके निधन बहुत बड़ी राजनीतिक शून्यता आई है, जिसकी भरपाई करना असम्भव प्रतीत होता है।  नेताओं ने बिहार सरकार से इनका दाह संस्कार पूरी राजकीय सम्मान के साथ कराने एवम् पटना, भागलपुर में इनकी प्रतिमा लगवाने की मांग की है।