*युवाओं में राष्ट्रवाद की क्रांति घोर रहा हूं साथ देना छात्रो वंदेमातरम बोल रहा हूं :- अभाविप*

 

*युवाओं में राष्ट्रवाद की क्रांति घोर रहा हूं साथ देना छात्रो वंदेमातरम बोल रहा हूं :- अभाविप*

रिर्पोटः डीके पंडित
गयाबिहार
आज दिनांक 08 सितंबर 2021 दिन बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गया द्वारा सदस्यता अभियान को अधिक्तम सदस्यता अभियान के रूप में मनाया। परिषद ने "युवाओं में राष्ट्रवाद की क्रांति घोर रहा हूं साथ देना छात्रो वंदेमातरम बोल रहा हूं" इस नारे के साथ आज पुरे गया जिला में 49 सौ पचास छात्र-छात्राओं को अपना सदस्य बनाया।
एबीवीपी अपने स्थपना काल से ही राष्ट्रहित,छात्रहित,समाजहित में कार्य करते आई है इसी उद्देश्य को लेकर अभाविप लगतार आठ दिनों से पूरे जिले में सदस्यता अभियान चला रही है इस अभियान में लगे एबीवीपी के मगध विश्वविद्यालय संयोजक सूरज सिंह ने कहा कि एबीवीपी आज पूरे बिहार में अधिक्तम सदस्यता अभियान कर रही है जहाँ सभी कार्यकर्ता आज सुबह से रात तक अधिक से अधिक छात्र एवं शिक्षको को सदस्य बनाने के लक्ष्य को पूरा की।आज गया के मानपुर, गया नगर,टेकारी,बेला ,बोधगया सहित सभी जगहों पर 49 सौ 50 सदस्य बनाया।जिला मीडिया  प्राभारी अनिरुद्ध सेन ने कहा कार्यकर्ता आज योजनाबद्ध तरीके से सुबह से कई कॉलेज,शिक्षण संस्थान,छात्रावास, लौज सहित विभिन्न मुहल्ले में घूम घूम कर अधिक्तम सदस्यता अभियान को पूरा किया ।सदस्यता अभियान अभी 15 सितंबर तक चलेगी जो अभी भी एबीवीपी के सदस्य नही बने है वो जरूर बने और राष्ट्रहित,छात्रहित में सेवा जरूर दे,इससे आपको ही नही सम्पूर्ण समाज को नई नेतृत्व क्षमता मिलेगी। जो कई समस्या दिख रही है छात्र जीवन मे उसको मिलकर और संगठित होकर लड़ सकते है और समस्या का समाधान खोज सकते है।इस अभियान में जिला संग़ठन मंत्री अभषेक निराला,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अविनाश सर,अनिरुद्ध सेन,सूरज सिंह, जिला सदस्यता प्रभारी प्रवीण कुमार,मानपुर नगर मंत्री शशि कुमार,जिला सयोजक प्रशांत कुमार,जगजीवन कॉलेज अध्यक्ष मैक्स अवस्थी,अजित कुमार,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मंतोष सुमन, आदित्य आकाश,आयुष कुमार, प्रिया सिंह,मोनिका कुमारी,सोनाली,पलवी, सृष्टि साईं सहित कई कार्यकर्ता लगेहुऐ थे।