अर्जक कवि चंद्र प्रकाश लाल के निधनोपरांत शोकसभा सम्पन्न

अर्जक कवि चंद्र प्रकाश लाल के निधनोपरांत शोकसभा सम्पन्न
गया,12 सितम्बर।
अर्जक संघ के प्रति आजीवन समर्पित रहे कवि चंद्र प्रकाश लाल के निधनोपरांत आज बोधगया के परसावां गांव में अर्जक पद्धति से शोकसभा सम्पन्न हो गयी। सभा की अध्यक्षता संघ के प्रदेश महामंत्री एडवोकेट राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने की। 
सभा को संबोधित करते हुए प्रो रामकृष्ण प्रसाद यादव, सांस्कृतिक समिति के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र पथिक, शोषित समाज दल के राष्ट्रीय महामंत्री उमाकांत राही, संघ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शिवनंदन प्रभाकर, जगदीश यादव, बिनोद विरोधी,रामबिलास प्रसाद, राजबल्लभ सिंह, प्रसिद्ध सिंह, देवलाल प्रसाद, राजकुमार प्रसाद,ब्रजेश कुमार,प्रह्लाद राय, डॉ शैलेन्द्र कुमार रामविनय प्रसाद,सुधीर कुमार, आदि दर्जनों वक्ताओं ने कवि चंद्र प्रकाश लाल की जीवनी पर प्रकाश डाला और कहा कि वे आजीवन कुंवारा रहकर अर्जक संघ के लिए गीत लिखा और शहीद जगदेव महाकाव्य, द्वारिका प्रसाद काव्य ,क्रांतिकारी गीत लिखकर मानववाद को आगे बढ़ाने में अथक सहयोग किया।