सफलतापूर्वक संपन्न हुई राष्ट्रीय लोक अदालत कार्यक्रम, 2,730 वादों का किया गया निपटारा, 8,59,76,126 रुपये राशि करवाया गया जमा*


               *सफलतापूर्वक संपन्न हुई राष्ट्रीय लोक अदालत कार्यक्रम, 2,730 वादों का किया गया निपटारा, 8,59,76,126 रुपये राशि करवाया गया जमा*
               गया, 11 सिंतबर, 2021,
रिर्पोटः डीके पंडित
गयाबिहार
 गया जिला अंतर्गत गया एवं शेरघाटी व्यवहार न्यायालयों में सफलतापूर्वक संपन्न हुई राष्ट्रीय लोक अदालत कार्यक्रम। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आज गया व्यवहार न्यायालय में माननीय न्यायाधीश श्री जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।
               माननीय न्यायाधीश श्री जितेंद्र कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शुभारंभ के बाद सचिव, एससी/एसटी एक्ट की न्यायाधीश नम्रता तिवारी, एडीजे 02 श्री ऋषि कांत कुमार, एडीजे 07 स्पेशल पोक्सो एक्ट श्री नीरज कुमार, एसीजेएम सह जुवेनाइल जज श्री आनंद भूषण सहित कई न्यायाधीशों ने लगे विभिन्न न्याय पीठों का निरीक्षण किया।
               लोक अदालत में कुुल 2,730 वादों का निष्पादन किया गया, जिसमे कुल 8,59,76,126 (आठ करोड़ उनसठ लाख छिहत्तर हज़ार एक सौ छब्बीस) रुपये का समझौता राशि जमा कराया गया। वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री अजित कुमार मिश्रा ने बताया कि लोक अदालत में विद्युत एक्ट में 185 केसों का निष्पादन करते हुए 13 लाख 57 हज़ार की राशि जमा करवाई गई है।
                एनआईएक्ट केस में 10 केसों को निष्पादन करते हुए समझौता राशि 24,00,192 जमा करवाया गया। 
                मोटर वाहन एक्ट के केस में 39 केसों का निष्पादन करते हुए 3,03,45,000 रुपये की राशि जमा करवाया गया।
                क्रिमिनल कंपाउंडेबल केस (वन विभाग, माप-तौल, ग्राम कचहरी) में 1,193 केसों को डिस्पोजल करते हुए 16,17,100 रुपये समझौता राशि जमा करवाया गया।
                बैंको के मामले में 1,299 केसों का निष्पादन करते हुए 5,06,05,134 रुपये समझौता राशि जमा करवाया गया।
                पारिवारिक मामलों में 06 केसों का निष्पादन करवाया गया। 
                बीएसएनल के केस में 02 मामलों का निष्पादन कराते हुए 8 हजार 7 सौ रुपये की राशि जमा करवाया गया।
                बताया गया कि एडीजे 01, 03, 05, 10, 11, 12, 13, 14, 15 वहीं सब जज श्रीमती गायत्री कुमारी, श्री दिनकर कुमार, श्री अतुल सिन्हा, श्रीमती सुप्रिया सिंह चौहान तथा जेएम 01 श्री सुमित सिंह, श्रीमती स्वाति सिंह, श्री कुमार प्रभाकर, श्रीमती नूतन कुमारी की कोर्ट में सुनवाई करते हुए मामला निष्पादित किया गया।  
               लोक अदालत संपन्न हो जाने पर प्राधिकरण के सचिव श्री अजित कुमार मिश्रा ने सहयोग के लिए सभी के प्रति आभार जताया। 
               राष्ट्रीय लोक अदालत कार्यक्रम में माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह गया ज़िला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष श्री जितेंद्र कुमार के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री अजित कुमार मिश्रा, एडीजे श्री वीरेंद्र कुमार मिश्रा, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य कुमार, वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री अभिषेक कुमार, उप विकास आयुक्त श्री सुमन कुमार सहित व्यवहार न्यायालय के माननीय न्यायाधीश, कर्मी सहित मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे।