पुलिस कप्तान, औरंगाबाद के साथ पंचायत - चुनाव को लेकर मीटिंग संपन्न

*पुलिस कप्तान, औरंगाबाद के साथ पंचायत -  चुनाव को लेकर मीटिंग संपन्न                    अजय कुमार पाण्डेय* औरंगाबाद: ( बिहार ) *बिहार में आगामी पंचायत -  चुनाव के मद्देनजर रविवार दिनांक -  12 सितंबर 2021 को पुलिस अधीक्षक, औरंगाबाद, कार्यालय  सभागार में एक अंतर्राज्यीय / अंतर - जिला मीटिंग का उम्मीदवार आयोजन किया* गया! *जिसमे अपर  - पुलिस - अधीक्षक, अभियान, औरंगाबाद और पलामू ( झारखंड ), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर -  औरंगाबाद, शेरघाटी  (जिला - गया ) तथा छतरपुर  (जिला - पलामू, झारखंड ) के अलावा अंचल पुलिस अधिकारी, नगर, मुफासिल,  रफीगंज, मदनपुर, नवीनगर ने भाग* लिया। *इस मीटिंग का मुख्य उद्देश्य नक्सल मूवमेंट के अलावा शराब और गांजा की तस्करी को रोकने तथा अन्य अपराधिक घटनाओं में अपराधियों को सीमावर्ती क्षेत्रों में अपराध करने से रोकने के संबंध में विस्तृत चर्चा* हुई।