*पंचायत - आम - निर्वाचन 2021 के तहत नगर - भवन, औरंगाबाद में मतगणना माइक्रो - ऑब्जर्वर का प्रशिक्षण संपन्न

*पंचायत -  आम - निर्वाचन 2021 के तहत नगर - भवन, औरंगाबाद में मतगणना माइक्रो -  ऑब्जर्वर का प्रशिक्षण संपन्न               अजय कुमार पाण्डेय औरंगाबाद: ( बिहार  )        बुधवार दिनांक - 08 सितंबर 2021 को पंचायत - आम -  निर्वाचन 2021 के तहत नगर भवन औरंगाबाद में मतगणना माइक्रो ऑब्जर्वर का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया* गया। *इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल - 462 प्रेक्षको ने भाग* लिया। *इस अवसर पर जिला निर्वाचन -  पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी, सौरभ जोरवाल  ने उपस्थित प्रेक्षको  को  संबोधित करते हुए कहा कि मतदान के पश्चात मतों की गणना तथा उसके आधार पर निर्वाचन के परिणाम को घोषित करना निर्वाचन प्रक्रिया का अंतिम दौर होता* है! *जो कि निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता* है। *मतों की गणना में किसी भी प्रकार की भूल होने की स्थिति में मतदान का परिणाम भी दूषित हो जाता* है। *इसलिए आवश्यक है कि मतों की गणना संबंधित सारी प्रक्रिया से सभी लोग सम्यक रूप से अवगत हो* ले।
*उन्होंने बताया कि सारे अभ्यर्थियों की नजर मतगणना  परिणाम  पर होती* है। *इसलिए आप अपने कार्य एवं दायित्वों को बारीकी पूर्वक जानकारी प्राप्त कर* लें! *ताकि मतगणना पारदर्शी तथा त्रुटि रहित तरीके से संपन्न हो* सके। *सभी लोग ई0वी0एम0 मशीन एवं मतपेटिका को खोलने, बंद करने का हैंडस ऑन प्रशिक्षण प्राप्त कर* लें। *जिला -  प्रशासन का सहयोग हमेशा आपके साथ* रहेगा! *इस मौके पर प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह उप - निर्वाचन पदाधिकारी, जावेद एकबाल ने उपस्थित सूक्ष्म प्रेक्षको को बताया कि इस बार का चुनाव पिछले अन्य चुनाव  से भिन्न* है। *इस बार ग्राम पंचायत के 04 पदों का मतदान ई0वी0एम0 मशीन से  तथा ग्राम कचहरी के 02 पदों का चुनाव मतपेटिकाि एवं मत - पत्र से होना* है। *सभी की गिनती अलग - अलग मतगणना कक्ष में एक साथ* चलेगी।  *विदित हो कि मतगणना के लिए जिले में दो बज्रगृह  का निर्माण किया गया* है! *जिसमें सच्चिदानंद सिंहा कॉलेज औरंगाबाद एवं किशोरी सिंन्हा महिला कॉलेज, औरंगाबाद निर्धारित* है। *इस अवसर पर उप - निर्वाचन, पदाधिकारी जावेद इकबाल, शिक्षक राजकुमार गुप्ता, प्रशिक्षण कोषांग के अन्य मास्टर प्रशिक्षक, शशिधर सिंह, सैयद मोहम्मद दायम, कुंदन कुमार ठाकुर ,अंकित कुमार, मृत्युंजय कुमार, महेश कुमार सिंह ,अमित रंजन भास्कर ,अजीत कुमार, विकास पासवान, सरवन कुमार, चंचल कुमार सिन्हा इत्यादि मौजूद* थे।