औरंगाबाद बिहार के पूर्व सांसद श्यामा सिंह की मनाई गई चौथी पुण्यतिथि:- मोहम्मद शाहनवाज रहमान उर्फ सल्लू खान

औरंगाबाद बिहार के पूर्व सांसद श्यामा सिंह की मनाई गई चौथी पुण्यतिथि:- मोहम्मद शाहनवाज रहमान उर्फ सल्लू खान
*पुण्यतिथि पर समाजसेवियों  ने सदर अस्पताल में मरीजों के बीच किया फल एवं
अन्य सामग्री का वितरण
विश्वनाथ आनंद 
औरंगाबाद (बिहार) : - बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र नारायण सिंह की पुत्रवधु, केरल के पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार की धर्मपत्नी, एवं औरंगाबाद जिले के पूर्व सांसद  श्यामा सिंह की
चौथी पुण्यतिथि मनाई गई है। समाजसेवी एवं कांग्रेसी नेताओं ने सर्वप्रथम बारी बारी से तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया। वहीं पुण्यतिथि पर समाजसेवियों ने सदर अस्पताल में मरीजों के बीच फल सहित अन्य सामग्रियां भी वितरण किया। इस मौके पर समाजसेवी सह कांग्रेस नेता मो. शाहनवाज रहमान उर्फ
सल्लू खान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि पुण्यतिथि पर सदर अस्पताल में मरीजों के बीच फल,
ब्रेड, दूध का वितरण किया गया। उन्होंने आगे कहा कि  स्व. श्यामा सिंह भारत के दिवंगत प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पहल पर कांग्रेस में शामिल हुईं, जिनकी
निखिल कुमार से मुताबिक दिल्ली में एक सामाजिक समारोह में हुई। श्यामा
सिंह की एक सांसद के रूप में बड़ी उपलब्धि नवीनगर सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट को पुनर्जीवीत करना था। यह सपना उनके ससुर और बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री स्व. सत्येंद्र नारायण सिन्हा ने 1989 में देखा था। उन्होंने आगे कहा कि श्यामा सिंह भारतीय सिविल सेवा के अधिकारी टीपीपी सिंह की पुत्री थीं, जिन्होंने स्वतंत्र भारत के प्रथम वित्त सचिव के रूप में कार्य किया था। श्यामा के पिता पूर्णिया से सांसद भी रहे। श्यामा सिंह ने पटना से
अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। उसके बाद, उन्होंने इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर
विमेन में इतिहास से स्नातक किया। श्यामा सिंह केरल और नागालैंड की प्रथम
महिला भी बनीं। जब निखिल कुमार यहां राज्यपाल थे। एक सांसद के रूप में उन्होंने स्कूलों, महिला कालेजों में कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की और जिले में एक नया कंप्यूटर केंद्र स्थापित किया गया था। बता दें कि
उनके पति निखिल कुमार जो बिहार में एक ही लोकसभा क्षेत्र से 14वीं लोकसभा
के लिए चुने गए थे। इस मौके पर मो. जुल्फेकार, सहाबुद्दीन उर्फ नन्हे,रंजन कुमार, दीपक कुमार, मुन्ना कुमार, छोटू सिंह, पंकज कुमार, विजय कुमार, मो. हसीब, मो. क्युम, मो. खुर्शीद हाजी, मो. नेहाल, मो. इम्रोज,मो. नाजिस, मो. नेजामुदीन, मो. डब्लू, मो. लाडला सहित ने भी उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।