ऑल इंडिया हॉकर्स फोरम ने जारी किया राष्ट्रीय कार्यसमिति की सूची:- इरफान अहमद फातमी

ऑल इंडिया हॉकर्स फोरम ने जारी किया राष्ट्रीय कार्यसमिति की सूची:- इरफान अहमद फातमी
* नितिन चौधरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष व इरफान अहमद को  मिली राष्ट्रीय महासचिव की कमान l
विश्वनाथ आनंद 
 पटना( बिहार):-  ऑल इंडिया हॉकर फोरम के महासचिव इरफान अहमद फातमी ने  राष्ट्रीय कार्यसमिति की घोषणा की एवं विभिन्न समितियों का गठन भी किया। इरफान ने सबसे पहले सभी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों को शुभकामनाएं दिया l इरफान अहमद फातमी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि कार्यकारिणी की घोषणा हो जाने से हॉकर्स की लड़ाई और मजबूती के साथ लड़ने में आसानी होगी, सरकार के पास हॉकर्स के मुद्दों को पहुंचाना एवं उनकी आर्थिक, सामाजिक एवं राजनीतिक शक्ति को मजबूती मिलेगी। साथ ही संगठन भी सुचारू रूप से संचालित होगा। उन्होंने आगे कहा कि अध्यक्ष- नितिन चौधरी, उपाध्यक्ष- अजय कुमार, उपाध्यक्ष- मदन कुमार,उपाध्यक्ष- प्रशांत पैकरे, महासचिव- इरफान अहमद, सचिव- अमितेश कुमार, सचिव- सुरेश देव करासन, सचिव- भानु परिमार
कोषाध्यक्ष- रविंद्र कुमार, राज्य समन्वय-जिशांत महमुद, हॉकर्स की दुनिया के प्रबंध संपादक, संतोष उपाध्याय व संपादक विद्या सागर काे मनोनीत किया गया  है। राष्ट्रीय प्रवक्ता इकबाल अंसारी व सुमित कुमार भरारा को नियुक्त किया गया है। निर्वाचन समिति में नितिन चौधरी को अध्यक्ष व इरफान अहमद को सचिव बनाया गया है। इसके अलावा इस कमेटी में अजय कुमार उपाध्यक्ष व रविंद्र कुमार एवं अभिषेक कुमार सदस्य होंगे। वहीं वित्त समिति में इरफान अहमद को अध्यक्ष, रविंद्र कुमार को सचिव व निजामुद्दीन को सदस्य मनोनित किया है। 
जन सूचना एवं समन्वय समिति का विद्या सागर को अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं इस समिति में जिशान महबूब को सचिव, इकबाल अंसारी व सुमित कुमार भरारा को सदस्य बनाया गया है। इसके साथ हीं परामर्शदात्री समिति में सत्य प्रकाश तिवारी को संयोजक व विजय प्रकाश मार्गदर्शक बनाया गया है।