बिहार सरकार के खनन मंत्री जनक राम का भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य स्वागत

बिहार सरकार के खनन मंत्री जनक राम का भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य स्वागत 
    आज़ दिनांक 14.9.2021
रिपोर्टः डीके पंडित
गयाबिहार
को बिहार सरकार के खनन मंत्री जनक राम जी गया सर्किट हाउस में शाम के चार बजे आगमन हुआ।
       भाजपा जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा के नेतृत्व में बिहार सरकार के खनन मंत्री जनक राम का भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
  सर्किट हाउस में ही खनन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर खनन से संबंधित जानकारी प्राप्त किया।
      खनन विभाग के बैठक के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठक कर जिला संगठन  के विस्तार से संबंधित जानकारी प्राप्त किया। भाजपा कार्यकर्ताओं के सवालों को गौर से सुनने के बाद जबाव देते हुए कहा कि भ्रष्टाचार एकदम बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। भाजपा की सरकार गरीबों की समर्पित सरकार है।पं दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को आत्मसात कर यह सरकार चल रही है। अभी तक जितनी भी योजनाएं चलाई जा रही है वह गरीबों को समर्पित योजना हैं। उदाहरण के तौर पर आयुष्मान भारत में गरीबों को पांच लाख रुपए तक ईलाज मुफ्त है, गरीबों को लगभग एक साल से फ्री राशन उपलब्ध कराया जा रहा है, गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जा रहा है। भारत ही एक ऐसा देश है जहां सभी नागरिकों को बिना भेदभाव के कोरोना से बचाव का वैक्सीन मुफ्त दिया जा रहा है।यह सब संभव तब हो रहा है जब भारत का प्रतिनिधित्व भारत के जनप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के हाथों में है। इसके पहले भी सरकारें भारत में थी तब प्रत्येक माह में भारत के किसी न किसी जगह में बम फटते थे और हमारे देश के नागरिक दहशत में रहते थे। आज हमारा देश भाजपा कार्यकर्ता के मजबूत हाथों में है जनता निश्चित होकर रोजी रोटी में लगी हुई है।
     उक्त अवसर पर भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल स्वामी, जिला उपाध्यक्ष अनुज कुमार, राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता, कंचन सिन्हा,अजय कुमार, राजेश कुमार सिंह, गोपाल यादव, प्रशांत कुमार, विनोद सिंह, दीपक पाण्डेय,अजय कुमार शर्मा उपस्थित थे।