वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पंचायत आम निर्वाचन 2021 की तैयारी से संबंधित समीक्षा बैठकःडीएमः

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पंचायत आम निर्वाचन 2021 की तैयारी से संबंधित समीक्षा बैठकःडीएम
               गया, 15 सिंतबर, 2021
रिपोर्टःडीके पंडित
गयाबिहार
, *जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह जिला पदाधिकारी, गया श्री अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पंचायत आम निर्वाचन 2021 की तैयारी से संबंधित समीक्षा बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, निर्वाची पदाधिकारी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया कि वे पंचायत निर्वाचन से संबंधित सभी तैयारी पूर्ण कर लें। साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि वह आदर्श आचार संहिता एवं विधि व्यवस्था तथा सुरक्षा व्यवस्था संबंधी सभी तैयारियों की समीक्षा अपने स्तर से कर लें।*
               जिला पदाधिकारी ने सभी निर्वाची पदाधिकारी तथा सहायक निर्वाची पदाधिकारी को निर्देश दिया कि नामांकन की इंट्री नियमित रूप से करना सुनिश्चित करें। साथ ही संवीक्षा के बाद की एंट्री ससमय किया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रपत्र 9 में प्रविष्टि ससमय हो, इसे सुनिश्चित करें। 
               जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि प्रथम चरण के मतदान वाले प्रखंड यथा बेलागंज एवं खिजरसराय कल से ही ईवीएम की कमिश्निंग प्रारंभ कर दें। सभी संबंधित अभियंता उक्त प्रखंड में कल पहुंच जाएंगे। ईवीएम कमिश्निंग के वीडियोग्राफी अवश्य करें। साथ ही प्रपत्र 9 से बैलट पेपर का पूरा पूरा मिलान अवश्य कर लें। 20 सितंबर तक प्रथम चरण वाले प्रखंड में ईवीएम की कमिश्निंग संबंधी कार्य पूर्ण कर लें। *ईवीएम कमिश्निंग के बाद ईवीएम को पूरी सुरक्षा में रखना सुनिश्चित करें। आईटी संबंधी, जो भी समस्याएं हैं, उनका निदान जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी/आईटी मैनेजर से सहयोग प्राप्त कर करलें।*
               जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया है कि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी/निर्वाची पदाधिकारी वाहन संबंधी आकलन पूरा कर ले, अनावश्यक वाहन न लिया जाए। साथ ही प्रथम चरण के मतदान हेतु क्लस्टर सेंटर की पूरी तैयारी कर ले ताकि मतदान कर्मी, वहां रुक सके प्रथम चरण के मतदान हेतु मतदान सामग्री उपलब्ध कराया गया है। जिला पदाधिकारी ने बताया कि कार्मिक संबंधी डेटाबेस तैयार हो गया है, उनका रेंडमाइजेशन जिला से किया जाएगा।
               वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में निर्देश दिया गया कि *16 सितंबर के बाद मतदान केंद्र की स्थिति में कोई बदलाव नहीं होगा। अतः सभी सेक्टर पदाधिकारी अपने मतदान केंद्र का पूरी तरह भ्रमण कर सभी व्यवस्था को अच्छी तरह देख लें। उन्होंने बताया कि प्रत्येक प्रखंड में 2-2 आदर्श मतदान केंद्र रहेंगे। साथ ही 3-3 पिंक बूथ भी होंगे।*
               वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में बताया गया कि *राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा सुविधा तथा सुगम ऐप बनाए गए हैं*, जिनके सहयोग से वाहन की अनुमति, नामांकन, शिकायत, मतदान, अभियर्थियों के लिए विशेष निदेश, प्रेक्षकों के लिए विशेष निदेश इत्यादि कार्य हेतु सहयोग लिया जा सकता है। सभी निर्वाची पदाधिकारी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी इस ऐप के संबंध में पूरी जानकारी प्राप्त करें। इस पंचायत आम निर्वाचन में इस ऐप का सहयोग लेने का निदेश दिया गया है। 
               वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जिला पदाधिकारी द्वारा सख्त निर्देश दिया गया कि प्रथम चरण के प्रखंड आदर्श आचार संहिता के अनुपालन पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने सभी निर्वाची पदाधिकारी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी, थाना अध्यक्ष एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तथा संबंधित कोषांग को निर्देश दिया है, इसे सुनिश्चित करें। 
               वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में *जिला पंचायत राज पदाधिकारी द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी/निर्वाची पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि वह पेट्रोल पंप की टैगिंग अवश्य कर लें। पेट्रोल पंप डीलर को इस आशय का एक पत्र अवश्य दे दे। उन्होंने बताया कि निर्वाचन संबंधी छोटी-छोटी समस्या होने पर श्री रवि कुमार, 7909069744 एवं श्री सोनू कुमार, 9934752047 से सहयोग लिया जा सकता है।* 
               वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सभी अनुमंडल पदाधिकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी निर्वाची पदाधिकारी सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी सहित जिला स्तर पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, निदेशक डीआरडीए, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्त्तागण, सभी कोषांगों के वरीय एवं नोडल पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।