कोचिंग पढ़ने आ रही बच्ची को मार कर जंगल में फेंका ।।

कोचिंग पढ़ने आ रही बच्ची को मार कर जंगल में फेंका ।।
दिनाँक 14.09.2021 
पटना(बिहार)

उमा शंकर ठाकुर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मोरवा (पूलरल्स पार्टी) की पुत्री सुप्रिया कुमारी ,उम्र लगभग 14 वर्ष अपने निवास स्थान ग्राम करनौती, थाना-महनार,वैशाली से प्रत्येक दिन की तरह Intellect coaching institute , shahpur patory (samastipur)पढ़ने जाया करती थी। जिसके संचालक खुद उसके पिता है। जानकारी के लिए बता दें ,उमाशंकर ठाकुर पिछले कई वर्षों से अपनी पढ़ाई से हजारों छात्र-छात्राओं का भविष्य सवार चुके हैं और आज यह दुर्दिन है की वह अपनी बच्ची को खो चुके हैं।

अपने नियत समय सुबह 5 बजे घर से निकली ,वापसी का समय 10 बजे तक घर वापिस नही पहुचने पर मोबाइल के माध्यम से जानकारी ली गयी कि *सुप्रिया* अभी तक नही आई तो कोचिंग से जानकारी मिली कि आज वो पढ़ने ही नही आई ।
यह बात सुनते ही कोचिंग के सदस्य सह कुछ ग्रामीणों ने खोज बिन  करना शुरु किया।
संध्या 5 बजे तक कोई सूचना नही मिलने पर महनार थाना में गुमसुदा का FIR दिया गया।

 दिनाँक  15.09.2021 को लगभग 10 बजे सुबह ,करनौती पंचायत सरकार भवन से दक्षिण *बही चौर* में उसका मृत शरीर तैरता हुआ मिला जिसकी जानकारी नजदीकी शौच करने गयी महिलाओ ने दी। 
मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण ,महनार थाना प्रशासन, DSP, मृत शरीर को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भेज दिया गया।।
ग्रामीणों को ऐसा आसंका है कि इस बच्ची के दुष्कर्म कर हत्या कर पानी मे फ़ेक दिया गया।
प्रशासन जांच में जुट गई है,  इसकी घोर निंदा करता है एवं वैशाली प्रशासन को जल्द से जल्द कातिल को पकड़ने की गुजारिश करता है। समाजसेवी नीरज कुमार ने कहा की ऐसे दरिंदे को बीच चौराहे पर  फांसी पर टांग देना चाहिए जिसे बहसी दरिंदों को सबक मिल सके।
  हम सभी इस घटना की घोर निंदा करते है एवं वैशाली प्रशासन को जल्द से जल्द कातिल को पकड़ने की मांग करते है। जब तक कातिल को सजाना मिल जाए , तब तक हम चैन से नहीं बैठेंगे। उनके पिता उमा जी काफी सदमे में है।
नीरज कुमार , पटना