मिशन परिवार विकास अभियान के प्रचार - प्रसार हेतु प्रचार वाहनों को भेजा गया प्रखंडों में

*मिशन परिवार विकास अभियान के प्रचार - प्रसार हेतु प्रचार वाहनों को भेजा गया प्रखंडों में*
*अजय कुमार पाण्डेय* औरंगाबाद: ( बिहार ) *स्वास्थ्य विभाग, बिहार - सरकार, के दिशा -  निर्देश के आलोक में बुधवार दिनांक - 13 सितंबर से 25 सितंबर 2021 तक पूरे राज्य में मिशन परिवार विकास - अभियान का क्रियान्वयन किया जाना* है। *उक्त अभियान के प्रचार - प्रसार हेतु, बुधवार दिनांक - 15 सितंबर 2021 को जिला समाहरणालय से कुल - 11 प्रचार वाहन तैयार कर  जिले के सभी प्रखंडों में भेजा* गया।
*मिशन परिवार विकास अभियान के प्रचार - प्रसार हेतु, प्रचार वाहनों को जिला समाहरणालय, औरंगाबाद से संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर जिला पदाधिकारी, सौरभ जोरवाल, उप - विकास -  आयुक्त, अंशुल कुमार, सिविल सर्जन, डॉ0 कुमार वीरेंद्र प्रसाद, अपर - मुख्य - चिकित्सा -  पदाधिकारी, डॉ किशोर कुमार एवं  डी0पी0एम0, डॉक्टर कुमार मनोज द्वारा किया* गया। *वाहनों को भेजने के बाद जिला पदाधिकारी द्वारा मीडिया को संबोधित करते हुए कहा गया कि इन प्रचार वाहनों के माध्यम से आमजन को मिशन परिवार विकास अभियान के दौरान दी जाने वाली सेवाओं के संबंध में जागरूक किया जाना* है। *इस अभियान के तहत संस्थानों में महिला बंध्याकरण एवं पुरुष नसबंदी, ऑपरेशन किया जाना* है, *तथा संस्थान एवं समुदाय आधारित गतिविधियों के माध्यम से परिवार नियोजन के अन्य अस्थाई साधनों यथा कॉपर - टी,  कंडोम, गर्भ निरोधक इंजेक्शन, अंतरा साप्ताहिक, गर्भ निरोधक गोली छाया, इमरजेंसी पिल्स, माला डी, इत्यादि का वितरण किया* जाएगा। *इस दौरान इच्छुक लाभार्थीयों को परिवार नियोजन के साधनों में से सही विकल्प को चुनने संबंधी परामर्श भी दिया* जाएगा।
*इस क्रम में सिविल सर्जन, औरंगाबाद द्वारा बताया गया कि सरकारी दिशा - निर्देश के आलोक में प्रत्येक माह की 21 तारीख को ऑपरेशन परिवार नियोजन दिवस का आयोजन किया जाना* है, *तथा प्रत्येक माह में 09 तारीख को निर्धारित प्रधानमंत्री सुरक्षित, मातृत्व दिवस के तहत गर्भवती महिलाएं जो स्थाई या अस्थाई साधनों को अपनाने को इच्छुक* हैं, *उनको लाभुक के रूप में प्री - रजिस्ट्रेशन किया* जाएगा। *इस व्यवस्था का उद्देश्य यह है कि परिवार नियोजन के साधनों के लिए इच्छुक लाभार्थियों का पंजीकरण पूर्व से ही 09 तारीख को सुनिश्चित हो* जाएगा! *जिन्हें 21 तारीख को संस्थान अवसर पर सेवाएं प्रदान की* जाएंगी। *इस अवसर पर अपर -  मुख्य -  चिकित्सा - पदाधिकारी, डॉ0 किशोर कुमार द्वारा बताया गया कि परिवार नियोजन के साधनों को  मुहैया कराने मात्र से महिलाओं में अनचाहे गर्भधारण को 70 प्रतिशत  तक कम किया जा सकता* है! *मातृत्व मृत्यु दर एवं नवजात मृत्यु दर में क्रमशः 67 एवं 77 प्रतिशत तक की कमी लाई जा सकती* है। *गर्भावस्था तथा प्रसव संबंधित जटिलता में दो तिहाई तक कमी लाई जा सकती* है। *जिला कार्यक्रम प्रबंधक, डॉ0 कुमार मनोज द्वारा बताया गया कि सभी प्रखंडों में एक -एक  प्रचार वाहन भेजा जा रहा* है! *जो पांच दिनों तक संचालित* होगा। *सरकार जनसंख्या स्थिरीकरण के लक्ष्य की प्रतिपूर्ति हेतु परिवार कल्याण कार्यक्रम के माध्यम से कुल प्रजनन दर एवं आपूरित मांग को कम करने के साथ ही साथ गर्भनिरोधक प्रचलन दर को बढ़ाने के लिए कृत संकल्पित* है। *इस दौरान जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, डॉ0 उमेश कुमार वर्मा, जिला संचारी रोग पदाधिकारी, डॉ0 रवि रंजन, जिला लेखा प्रबंधक, अश्विनी कुमार, जिला एपिडेमोलॉजिस्ट उपेंद्र कुमार चौबे, विश्व स्वास्थ्य संगठन के सर्विलेंस मेडिकल ऑफिसर, देवाशीष मजूमदार, रीजनल टीम लीड डॉ0 मन्नू कुमारी, डी0पी0सी0, नागेंद्र कुमार केशरी, टीम लीडर डी0आर0यू0 (केयर ) रितेश कुमार, केयर के डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर फैसिलिटी अलका भारती, यूनिसेफ के एस0एम0सी0 कामरान खान, यू0एन0डी0पी0 प्रतिनिधि, अर्शी खान सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी भी उपस्थित* रहे।