प्रथम न्यायिक दंडाधिकारी, ने चेक बाउंस ‌मामले में दिया आदेश

*प्रथम न्यायिक दंडाधिकारी, ने चेक बाउंस ‌मामले में दिया आदेश                              अजय कुमार पाण्डेय औरंगाबाद: ( बिहार )      व्यवहार  - न्यायालय, औरंगाबाद के एन0 आई0 एक्ट, स्पेशल कोर्ट के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी, माधवी सिंह ने चेक बाउंस के 06 साल पुरानी वाद मे अभियुक्त बरती देबी, हाजीपुर मदनपुर को आदेश दिया गया कि केशकर्ता, नन्दकुमार सिंह, औरंगाबाद को एक लाख 06 हजार रुपए पांच माह के भीतर भुगतान कर* दे! *अन्यथा दस माह की सश्रम कारावास* होगी, *अधिवक्ता, सतीश कुमार स्नेही ने जानकारी देते हुए बताया कि अब चेक बाउंस के बहुत से केशो में तेजी से सुनवाई शुरू हो गई* है! *उम्मीद की जा रही है कि इस वर्ष अच्छी संख्या में केश वाउन्स वाद का निपटारा* होगा!