किसान चौपाल सह कंबल वितरण समारोह का आयोजन संपन्न

किसान चौपाल सह  कंबल वितरण  समारोह का आयोजन संपन्न                               अजय कुमार पाण्डेय।     औरंगाबाद: ( बिहार )  दाउदनगर प्रखंड अंतर्गत कनाप पंचायत स्थित पंचायत भवन में राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर असहाय लोगों को कंबल वितरण करते हुए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष  संजय मेहता द्वारा किसान चौपाल का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व औरंगाबाद भाजपा जिलाध्यक्ष मेहता ने कहा कि राष्ट्रीय किसान दिवस के मौके पर देश के तमाम भगवान स्वरूप अन्नदाता बंधुओं को मैं नमन करता हूं!  जिनके बदौलत देश की तमाम आबादी भर पेट भोजन करती हैं । किसान चौपाल  लगाने के बाद  उन्होंने  कंबल वितरण करते हुए  कहा कि असहाय लोगों की सेवा करना हम सबों का दायित्व एवं परम धर्म है।  हमलोग निश्चय कर ले कि किसी भी गांव में कोई  असहाय को मदत करेंगे तो निश्चित तौर पर हमारे राज्य या हमारे देश में असहाय एवं दुखियारी लोग नहीं रहेंगे।  किसान चौपाल के माध्यम से पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मेहता ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा लाई गई नई कृषि कानून किसानों के हित में है!  इस बिल के माध्यम से देश के तमाम किसान बिचौलियों से बचेंगे और अपनी फसलों का वास्तविक मूल्य सीधे - सीधे प्राप्त कर पाएंगे।  इस मौके पर पंचायत के सैकड़ों असहाय लोगों ने भाग लिया! जिसमें मीना कुवंर, विनय रविदास, बाल केसरी कुंवर, बच्चु पासवान चंद्रकांति कुंवर, शिवशरण महतो इत्यादि सैकड़ों असहाय लोगों को कंबल भेंट किया गया।  इस मौके पर डॉ0 सुरेंद्र पासवान, मोनू कुशवाहा, शिक्षक नंदू कुमार, अर्जुन कुमार, विकास कुमार, कौशल कुमार, गौतम कुमार शंकर कुमार सुनील कुमार ,अभिषेक कुमार एवं अन्य लोग शामिल हुए।