प्लस टू सर्वोदय उच्च विद्यालय मखदुमपुर टेकारी में विश्व ओजोन परत संरक्षण दिवस का किया गया आयोजन:- डॉक्टर शत्रुघ्न दांगी

प्लस टू सर्वोदय उच्च विद्यालय मखदुमपुर टेकारी में विश्व ओजोन परत संरक्षण दिवस का किया गया आयोजन:- डॉक्टर शत्रुघ्न दांगी
विश्वनाथ आनंद 
 टिकारी( गया मगध बिहार):- गया जिले के टेकारी अनुमंडल अंतर्गत विश्व ओजोन परत संरक्षण दिवस का आयोजन प्लस टू सर्वोदय उच्च विद्यालय मखदुमपुर, टिकारी, गया के सभागार में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि डॉ शत्रुघ्न दांगी इतिहासविद, पुरातत्ववेता एवं विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहम्मद अबरार आलम, प्लस टू शिक्षक डॉक्टर पुरुषोत्तम कुमार, श्री अरविंद शर्मा, प्रभात कुमार सिंह, विपिन कुमार तथा अभिषेक कुमार के द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्लस टू की छात्रा अनामिका कुमारी द्वारा स्वागत गान की प्रस्तुति की गई । इसी अवसर पर विद्यालय के प्लस टू शिक्षा डॉक्टर पुरुषोत्तम कुमार द्वारा लिखी गई पुस्तक "ग्रोइंग पापुलेशन काउजिंग इनवायरामेंटल डिग्रेडेशन इन जमुई डिस्टिक" का विमोचन मुख्य अतिथि डॉक्टर शत्रुघन दांगी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए डॉक्टर पुरुषोत्तम कुमार ने ओजोन परत संरक्षण दिवस मनाने के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ओजोन परत को होने वाले नुकसान से धरती पर आने वाले संकट से लोगों को आगाह करना और इसके संरक्षण हेतु आम लोगों को जागरूक करना अति आवश्यक है। ओजोन परत को पृथ्वी की सुरक्षा छतरी बताते हुए उन्होंने कहा कि ओजोन छतरी में पर्यावरण प्रदूषण के कारण होने वाले ओजोन छिद्र से पृथ्वी पर गहरा संकट उत्पन्न हो गया है l क्योंकि सूर्य से आने वाली पराबैंगनी किरणों से कैंसर और त्वचा संबंधी बीमारी के साथ साथ फसलों और समुद्री जीवों को नुकसान पहुंचाता  है। उन्होंने यह भी कहा है कि कोरोनावायरस महामारी के दौरान लगे लॉकडाउन ने ओजोन परत को हुई हानि को भरना शुरू कर दिया है। उन्होंने विश्व ओजोन परत संरक्षण दिवस पर बच्चों को संकल्प दिलाते हुए कहा कि हम पृथ्वी और पर्यावरण को बचाने के लिए अथक प्रयास करेंगे तभी सुरक्षित ओजोन, स्वस्थ पर्यावरण और अच्छी सेहत की कल्पना कर सकते हैं। डॉ० कुमार ने अपनी लिखी गई पुस्तक में जमुई जिला के भौगोलिक एवं ऐतिहासिक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए जमुई जिले के जनसंख्या एवं पर्यावरण अवनयन के बारे में जानकारी दी। इस पुस्तक को पढ़कर जमुई जिला का विस्तार से जानकारी प्राप्त किया जा सकता है।
डॉक्टर पुरुषोत्तम कुमार द्वारा  नि:शुल्क ऑनलाइन प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कराई जाती है तथा सप्ताह में एक दिन मॉक टेस्ट का आयोजन किया जाता है। इस बार के मॉक टेस्ट आयोजन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली छात्रा शालिनी कुमारी ग्राम नीमसर को इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉक्टर शत्रुघ्न दांगी के द्वारा पुरस्कृत किया गया।विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहम्मद अबरार आलम ने अपनी अध्यक्षीय संबोधन में ओजोन परत के संरक्षण पर बल देते हुए कहा सुखद जीवन के लिए ओजोन परत की सुरक्षा करना बहुत ही आवश्यक है तथा विद्यार्थियों से एक पेड़ लगाने एवं उसे संरक्षित करने पर बल दिया और बच्चों को वाद विवाद, लेखन प्रतियोगिता में भाग लेने एवं विचार रखने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर शत्रुघन दांगी ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में ग्लोबल वार्मिंग से मौसम का खतरा बढ़ रहा है और बाढ़ एवं सूखा, तूफान, गर्म हवाएं, जंगल में आग, ग्लेशियर का पिघलना तथा वर्षा ऋतु में बदलाव आदि दुष्परिणाम हो रहे है। डॉक्टर दांगी ने कहां कि पिछले 15 से 20 सालों में 40% कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन बड़ा है। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले 30 वर्षों में वायुमंडल का तापमान 0. 2 डिग्री सेल्सियस से 0.8 डिग्री सेल्सियस वृद्धि हुई है जिससे ग्लेशियर पिघलने से 3 मिली मीटर प्रति वर्ष समुद्र का जल स्तर बढ़ रहा है तथा 21वीं सदी के अंत तक 1.5 डिग्री तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। अंत में इन्होंने सभी विद्यार्थियों से आग्रह पूर्वक कहा कि हम सबको आज के दिन यह संकल्प लेना चाहिए कि हम धरती को प्रदूषण से बचाने के लिए दिल से सहयोग करेंगे और पौधारोपण को बढ़ावा देंगे।
इस अवसर पर श्री अरविंद शर्मा, विपिन कुमार, प्रभात कुमार सिंह तथा अभिषेक कुमार ने अपना अपना विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहम्मद अबरार आलम एवं कार्यक्रम का संचालन श्री विपिन कुमार द्वारा किया गया।