आज कोविड 19 टीकाकरण महाअभियान का शुभारंभ जिला पदाधिकारी, गया श्री अभिषेक सिंह द्वारा किया गया

आज कोविड 19 टीकाकरण महाअभियान का शुभारंभ जिला पदाधिकारी, गया श्री अभिषेक सिंह द्वारा किया गया
              गया, 17 सिंतबर, 2021,
रिपोर्टः डीके पंडित
गयाबिहार
 *राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार द्वारा दिये गए निर्देश के आलोक में गया जिला में आज कोविड 19 टीकाकरण महाअभियान का शुभारंभ जिला पदाधिकारी, गया श्री अभिषेक सिंह द्वारा किया गया। जिला पदाधिकारी आज बोधगया प्रखण्ड के राजकीय मध्य विधायक, मटिहानी जाकर इस महाअभियान का शुभारंभ किया।*
              जिला पदाधिकारी ने जिलावासियों से अपील किया है कि वे कोविड 19 संक्रमण से बचाव एवं सुरक्षा हेतु अधिक से अधिक संख्या में आकर टीका लें। उन्होंने कहा कि अभी विभिन्न त्यौहार तथा पंचायत चुनाव के अवसर पर जगह जगह भीड़ लगने की संभावना है। अतः लोग टीकाकरण करालें ताकि वे कोविड 19 संक्रमण से अपने आप को बचा सके। उन्होंने कहा कि पर्व त्यौहार के अवसर पर जो लोग बाहर से आएंगे और जिन्होंने अबतक टीका का दोनों डोज़ नहीं लिया है, उन्हें भी टीका लेने हेतु उनके परिजन प्रेरित करें। साथ ही पंचायत चुनाव के अवसर पर प्रत्याशी/संबंधित मतदाता कोरोना का दोनों डोज़ अवश्य ले लें। 
              जिला पदाधिकारी की उपस्थिति में लोगों ने कोविड 19 का टीका लिया। राजकीय मध्य विद्यालय, मटिहानी, बोधगया में श्री योगेंद्र कुमार, श्री परशुराम को प्रथम डोज़ का टीका तथा श्री अरुण प्रसाद को द्वितीय डोज़ का टीका दिया गया। इस टीकाकरण सत्र स्थल पर ज़िला पदाधिकारी द्वारा आशा किट का वितरण किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा आशा कार्यकर्ता को निर्देश सिया गया कि वे इस कीट को अपने पास हमेशा रखे, साथ ही क्षेत्र में जाने पर इस कीट को अपने पास अवश्य रखे। बताया गया कि बोधगया प्रखंड के सभी आशा कार्यकर्ता को आशा किट का वितरण किया गया है। जिला पदाधिकारी द्वारा अवलोकन कक्ष का निरीक्षण करते हुए सभी डाटा इंट्री ऑपरेटर को निदेश दिया गया कि वे टीका की इंट्री कोविन पोर्टल पर तेजी से कराना सुनिश्चित करें। 
              जिला पदाधिकारी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बोधगया जाकर टीका कार्य का निरीक्षण किया गया। उन्होंने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को टीकाकरण संबंधी आवश्यक निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने अस्पताल भवन का भी निरीक्षण किया। जिला पदाधिकारी को बताया गया की यहाँ 2 एम्बुलेंस है और दोनों कार्यरत हैं। जिला पदाधिकारी के समक्ष चंदन कुमार ने टीका लिया। 
              इस अवसर पर वरीय उप समाहर्त्ता श्रीमती आरूप, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, बोधगया, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, डीपीएम स्वास्थ्य, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।