किसानों के आंदोलन में कदम से कदम मिलाकर चलेगी कांग्रेस

किसानों के आंदोलन में कदम से कदम मिलाकर चलेगी कांग्रेस - मगध प्रवक्ता                      मगध ब्यूरो: अजय कुमार पाण्डेय गया: ( बिहार ) किसान दिवस के मौके पर दिनांक  - 23 दिसंबर 2020 को कांग्रेस , किसान कांग्रेस, इंटक एवम् कांग्रेस सेवादल के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय चौक स्थित इंदिरा गांधी प्रतिमा स्थल प्रांगण में " किसान दिवस " के अवसर पर देश भर में चल रहे किसान आंदोलन में शामिल अन्नदाताओं के जज्बे को सलाम करते हुए ,आंदोलन में कदम से कदम मिलाकर साथ देने का संकल्प दोहराया गया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी  सदस्य सह मगध प्रमंडल कांग्रेस प्रवक्ता प्रो0 विजय कुमार मिठू, किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सह मगध प्रमंडल प्रभारी मो0 सरवर खान, इंटक प्रदेश सचिव अशोक सिंह, बाबू लाल प्रसाद सिंह, शिव कुमार चौरसिया, अमरजीत कुमार, दामोदर गोस्वामी, टिंकू गिरी, विनोद बनारसी,मो लाडला आलम, मो0 इकबाल, सुरेन्द्र मांझी, अरुण कुमार पासवान, मनोज कुमार पान, सरजू यादव, ब्रजेश कुमार राय अन्य कांग्रेसियों ने कहा कि आज देश के किसान इस कड़ाके की ठंड में विगत कई दिनों से खुले आसमान के नीचे संघर्ष कर मोदी सरकार से किसान विरोधी काले कानून को वापस लेने की मांग कर रहे हैं परंतु सरकार इन अन्नदाताओं को दलाल, नक्सली, माओवादी, खालिस्तानी, देशद्रोही तक कह कर इस आंदोलन को कांग्रेस सहित विपक्षी पार्टी की साजिश कहने में मशगूल है।
कांग्रेस नेताओ ने कहा की देश के पूर्व प्रधानमंत्री, किसानों के प्रखर नेता स्व0  *चौधरी चरण सिंह जी की जयंती पर देश में किसान दिवस* मनाई जाती है। मोदी सरकार के कार्यकाल में जब जब देश के आम - आवाम अपने जायज मांग को लेकर आंदोलन करते है! उसे मोदी सरकार येन - केन प्रकार दबाने का प्रयास कर खत्म करा देती है! लेकिन इस बार देश के किसान उनके दवाब या साजिश में आने वाले नहीं है।
कांग्रेस नेताओ ने कहा की आज हम कांग्रेस के नेता,  कार्यकर्ता इस आंदोलन को बिहार के गांव - गांव, घर - घर में पहुंचाकर हर हाल में किसान विरोधी कानून को वापस करा कर ही दम लेंगे।