अंतर प्रांतीय / अंतर राज्यीय पुलिस सहयोग हेतु पुलिस पदाधिकारियों की बैठक संपन्न

*अंतर प्रांतीय / अंतर राज्यीय पुलिस सहयोग हेतु पुलिस पदाधिकारियों की बैठक संपन्न                         अजय कुमार पाण्डेय औरंगाबाद: ( बिहार )  शुक्रवार दिनाँक  - 17 सितंबर 2021 विश्वकर्मा पूजा के दिन पलामू के पुलिस अधीक्षक, कार्यालय मे अन्तरप्रांतीय /अंतरराज्यीय पुलिस सहयोग हेतु एक बैठक आयोजित की* गईl *इस बैठक मे मगध प्रमंडल,  पुलिस महानिरीक्षक, अमित लोढा, पलामू, पुलिस अधीक्षक,  चंदन कुमार सिन्हा, नगर - पुलिस -  अधीक्षक, गया राकेश कुमार, पुलिस अधीक्षक, औरंगाबाद, कान्तेश कुमार मिश्रा तथा अन्य पुलिस पदाधिकारी भी शामिल* हुए!
*बैठक मे निम्नलिखित बिंदुओं पर विचार - विमर्श किया* गया! *इस बैठक में मुख्य रूप से आगामी पंचायत - चुनाव, बिहार और झारखंड में एक दूसरे को परस्पर सहयोग करने हेतु, दोनो राज्यों की तरफ से सीमावर्ती क्षेत्रों में उग्रवादी संगठनों के विरुद्ध सघन अभियान चलाना,  वैसे अंतर्राज्यीय अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई करना, जो अपराध कर एक दूसरे राज्य में शरण लेते* हैं!l *चुनाव के दौरान दोनों राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्रों को पूरी तरह सील करना और सील किए जानेवाले स्थानो को चिन्हित* करना,l *अवैध शराब के व्यापार पर कडाई से प्रतिबंध* लगाना! *नक्सलियों के सहयोगियों की सूची एक दूसरे राज्यो को उपलब्ध कराया* गया! **इन्हीं सब मुख्य बिंदुओं पर पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक में विचार - विमर्श किया* गया! *ताकि उनकी नक्सल सहयोगी गतिविधियों पर मामले को गंभीरता से लेते हुए रोक लगाई जा* सके!