दुष्कर्म मामले में न्यायालय में अभियुक्त को दिया दोषी करार

*दुष्कर्म मामले में न्यायालय में अभियुक्त को दिया दोषी करार ( सजा के बिंदु पर होगी 25 सितंबर 2021 को निर्णय )           अजय कुमार पाण्डेय औरंगाबाद: ( बिहार )    व्यवहार - न्यायालय,औरंगाबाद के ए0डी0जे0  - 06 सह स्पेशल पोक्सो कोर्ट, ने महिला थाना कांड संख्या - 09 / 2015 में अभियुक्त, गफ्फार शाह, वाजिदपुर, मुफ्सिल, औरंगाबाद को अपने नाबालिग रिश्तेदार के साथ दुष्कर्म मामले में दोषी करार दिया* है! *इस संबंध में स्पेशल पी0पी0 शिवलाल मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि सज़ा के बिन्दु पर  25 सितंबर 2021 को तिथि निर्धारित किया गया* है! *अधिवक्ता, सतीश कुमार स्नेही ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियुक्त घटना के समय से जेल में बंद* हैं!  *स्पेशल पोक्सो कोर्ट, न्यायाधीश ने 2021 मे तेजी से 08 वादों में  अभियुक्तों को सजा सुनाई* है! *फिजिकल कोर्ट होने से भी गवाही में तेजी आई* है!