पंचायत आम निर्वाचन- 2021 से संबंधित ब्रजगृह तथा मतगणना के निर्माण कार्य का निरीक्षण

पंचायत आम निर्वाचन- 2021 से संबंधित ब्रजगृह तथा मतगणना के निर्माण कार्य का निरीक्षण
              गया, 19 सिंतबर, 2021
रिपोर्टः डीके पंडित
गयाबिहार
, *जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) - सह जिला पदाधिकारी, श्री अभिषेक सिंह तथा वरीय पुलिस अधीक्षक, श्री आदित्य कुमार द्वारा गया कॉलेज तथा जगजीवन कालेज का भ्रमण कर पंचायत आम निर्वाचन- 2021 से संबंधित ब्रजगृह तथा मतगणना के निर्माण कार्य का निरीक्षण कर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिए गए।
              जिला पदाधिकारी द्वारा मतगणना कक्ष तथा ब्रजगृह के निर्माण के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने बताया कि इसवार का पंचायत चुनाव आईटी आधारित होगा तथा मतगणना कक्ष में सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे। गया कालेज मे छ: मतगणना कक्ष तथा छः ब्रजगृह बनाए जायेंगे। जिला पदाधिकारी के निदेश दिया कि पोल्ड ई.वी. एम. तथा पोल्ड मतपेटी को सुरक्षित रखने हेतु सभी सुरक्षात्मक उपाय किए जायेंगे।
              राज्य निर्वाचन आयोग के निदेशानुसार जिला स्तर पर ही मतों की गिनती होगी। गया कोलेज तथा जगजीवन कॉलेज का चयन मतगणना हेतु किया गया है। 
              प्रखंडों में निर्धारित तिथि को मतदान के पश्चात पोल्ड ईवीए तथा पोल्ड बैलेट बॉक्स गया कालेज तथा जगजीवन कॉलेज में उसी दिन लाकर ब्रजगृह में रखे जाएंगे तथा निर्धारित तिथि को मतगणना होगी। चरणवार मतगणना के पश्चात प्रथम-दूसरे-तीसरे इस प्रकार दस चरण का मतगणना इन्ही दोनों कॉलेज में होगा।
              इसके उपरांत जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा जगजीवन कॉलेज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने वहां बनाये गए ब्रजगृह एवं मतगणना कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी जगह पर्याप्त रौशनी रखने का निर्देश दिया। साथ ही जगजीवन कॉलेज में आने वाले वाहनों के लिए परिसर में पार्किंग की व्यवस्था करने को कहा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि बारिश के मौसम को देखते हुए वाटरप्रूफ पंडाल लगाना सुनिश्चित करें। इसके साथ साथ साफ सफाई, सीसीटीवी का अधिष्ठापन करने को कहा।  
               जिला पदाधिकारी के निरीक्षण कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी सदर, टिकारी, शेरघाटी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला जन संपर्क पदाधिकारी, भवन प्रमंडल के अभियंता सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।