पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पंचायत - चुनाव के मद्देनजर चलाए गए अभियान में मदनपुर थाना पुलिस को मिली सफलता

*पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पंचायत - चुनाव के मद्देनजर  चलाए गए अभियान में मदनपुर थाना पुलिस को मिली सफलता                           अजय कुमार पाण्डेय औरंगाबाद: ( बिहार )  पुलिस - अधीक्षक,  औरंगाबाद, कानतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर पंचायत - चुनाव के मद्देनजर शराब माफिया एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत मदनपुर थाना की पुलिस द्वारा धोडहत मोड़ के पास एक पिक - अप वैन पर लोड 35 लीटर के गैलन में  50 गैलन  कुल  - 1,750 लीटर, स्पिरिट बरामद किया गया* है! *साथ ही मदनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम - केताकी मोड के पास चोरी की अपाची मोटरसाइकिल के साथ अमित कुमार को भी गिरफ्तार किया गया* है! *ध्यातव्य हो कि जब से पुलिस कप्तान, कानतेश कुमार मिश्रा ने औरंगाबाद में कार्यभार संभाला* है! *तब से लगातार औरंगाबाद जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगभग प्रतिदिन सफलता मिल ही रही* है!