भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वंदना कुमारी के नेतृत्व में सेवा और समर्पण कार्यक्रम के अंतर्गत गया के विभिन्न हिस्सों में गरीबों के बीच साड़ी वितरण

भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वंदना कुमारी के नेतृत्व में सेवा और समर्पण कार्यक्रम के अंतर्गत गया के विभिन्न हिस्सों में गरीबों के बीच साड़ी वितरण 
रिपोर्टः डीके पंडित
गयाबिहार 
     भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वंदना कुमारी के नेतृत्व में सेवा और समर्पण कार्यक्रम के अंतर्गत गया के विभिन्न हिस्सों में गरीबों के बीच साड़ी और विभिन्न प्रकार समानों का वितरण किया गया।
    उक्त अवसर भाजपा जिला अध्यक्ष धनराज शर्मा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी जी का जन्मोत्सव ऐतिहासिक रूप से मनाया जा रहा है।71 वें जन्मदिन के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं के अनेकों प्रकार से कार्य जारी है। पहली यह सरकार है जो अंतिम पायदान पर स्थित व्यक्ति तक विकास की किरण पहूंच रही है।पं दीनदयाल उपाध्याय के विचारों का समर्थन करते भाजपा के कार्यकर्ता भी सबसे निचले पायदान के व्यक्ति का सेवा और समर्पण कर रहे हैं।आज महिला मोर्चा के नेतृत्व में गया जिला के विभिन्न मंडलों में सेवा और समर्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अंगवस्त्र से लेकर अनेकों प्रकार के समानों का वितरण किया गया।
    उक्त अवसर भाजपा जिला उपाध्यक्ष डा अनुज कुमार, गोपाल यादव, राजेश कुमार, युगेश कुमार प्रशांत कुमार, स्वीटी कुमारी,प्रितम, विणा देवी आदि उपस्थित थे