अखिल - भारतीय - अखाड़ा - परिषद - अध्यक्ष, महंत, नरेंद्र गिरी की संदिगधावस्था में हुई मौत की जांच सी0 बी0 आई0 से होनी चाहिए - कांग्रेस प्रवक्ता*

*अखिल  - भारतीय  - अखाड़ा -  परिषद - अध्यक्ष, महंत, नरेंद्र गिरी की संदिगधावस्था में हुई मौत की जांच सी0 बी0 आई0 से होनी चाहिए  -  कांग्रेस प्रवक्ता*
*मगध ब्यूरो: अजय कुमार पाण्डेय*.                         *गया: ( बिहार )  अखिल - भारतीय - कांग्रेस -  कमिटी, सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता, बिहार  -  प्रदेश - कांग्रेस  - कमिटी, प्रो0 विजय कुमार मिठू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष, महंत, नरेंद्र गिरी की संदिग्धवस्था में हुई मौत की जांच सी0बी0आई0 से होनी* चाहिए! *जिसका समर्थन कांग्रेस के पूर्व विधायक, मो0 खान अली, जिला उपाध्यक्ष, युगल किशोर सिंह, विद्या शर्मा, अमरजीत कुमार, टिंकू गिरी, ओंकारनाथ सिंह, विनोद बनारसी, राजेश्वर पासवान, सुरेन्द्र मांझी, अरुण कुमार पासवान ने भी किया* है! *कांग्रेस नेताओं ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा है कि अखिल - भारतीय - अखाड़ा परिषद -  अध्यक्ष, महंत, नरेंद्र गिरी अखाड़ा परिसर के गेस्ट हाउस के एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या, फांसी के पहले सुसाइडल नोट, वीडियो बनाने तथा पुलिस - प्रशासन के आने से पहले फांसी के फंदे से उतार देना आदि सभी बिंदुओं की सही जांच सी0 बी0 आई0 जांच से ही संभव* है! *कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि जैसा  मीडिया के माध्यम से जो बाते सामने आ रही* है! *उससे भू -  माफियायों द्वारा अखाड़ा की भूमि हथियाने तथा अन्य कई कारणों से महंत जी विगत कई दिनों से काफी चिंतित* थे, *तथा बात - बात में झुंझला उठते* थे। *कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि महंत, नरेंद्र गिरी जी की हत्या की सी0 बी0 आई0 जांच कराने से देश के सनातन - धर्म के लोग जिनकी आस्था इनसे जुड़ी हुई* है! *उन्हें जरूर संतुष्टि* मिलेगी!