हसपुरा प्रखंड मुख्यालय सभागार में पंचायत - चुनाव के मद्देनजर दाउदनगर, अनुमंडल पदाधिकारी, द्वारा की गई समीक्षा बैठक*

*हसपुरा प्रखंड मुख्यालय सभागार में पंचायत - चुनाव के मद्देनजर दाउदनगर, अनुमंडल पदाधिकारी, द्वारा की गई समीक्षा बैठक*
*अजय कुमार पाण्डेय* औरंगाबाद: (  बिहार ) *सोमवार - दिनांक  20 सितम्बर 2021 को हसपुरा प्रखंड मुख्यालय, सभागार मे पंचायत - चुनाव के मद्देनजर चुनाव की तैयारी के सम्बंध में ओबरा, गोह, दाउदनगर एवम हसपुरा के निर्वाची एवम सहायक, निर्वाची -  पदाधिकारी के कार्यो की समीक्षा बैठक अनुमंडल पदाधिकारी, दाऊदनगर द्वारा की* गई। *इस दौरान दाउदनगर, डी0सी0एल0आर0 एवम उप -  निर्वाचन - पदाधिकारी, द्वारा पंच,सरपंच, ग्राम पंचायत सदस्य, मुखिया,  के नाम निर्देशन, संवीक्षा एवम व्यय संबंधित प्रशिक्षण दिया* गया। *प्रशिक्षण के दौरान नामांकन, संवीक्षा एवम व्यय संबंधित एक एक बिन्दु पर प्रकाश डाला* गया। *उन्होने कहा कि ग्राम पंचायत सदस्य और पंच उम्मीदवारों की चुनाव मे खर्च की अधिकतम सीमा 20 हज़ार रूपये, ग्राम पंचायत -  समिति सदस्यों की अधिकतम सीमा 30 हज़ार, मुखिया, सरपंच की अधिकतम सीमा 40 हज़ार तथा ज़िला परिषद् - सदस्यों की अधिकतम सीमा 1 लाख रूपये* है।  *सभी प्रत्याशियों को  अपना - अपना व्यय लेखा 15 दिनों के अंदर अपने निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष जमा करना* होगा। *सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि सभी ए0 जार0 ओ0 का आवासन जांच कर प्रतिवेदन* दें। *सभी लोग अपना आवासन प्रखंड मुख्यालय में* रखेंगे। *बैठक में सभी प्रखंडों के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवम सहायक - निर्वाची - पदाधिकारी ने भाग* लिया।