मौसमी कर्मचारी संघ का बैठक संपन्न

*मौसमी कर्मचारी संघ का बैठक संपन्न     the                 अजय कुमार पाण्डेय* औरंगाबाद: ( बिहार )  *बिहार - राज्य  - सिंचाई  - विभाग, मौसमी कर्मचारी संघ, सिंचाई प्रमंडल, दाऊदनगर के सदस्यों की एक आम बैठक रविवार -  दिनांक  -19 सितंबर 2021 को स्थानीय बाजार समिति, भाखरुआं मोड़ के प्रांगण में देर शाम संपन्न* हुई! *जिसमें सैकड़ों की संख्या में मौसमी कर्मचारियों ने भाग* लिया! *इस बैठक में महासंघ  ( गोप गुट ) के जिला सचिव भी बतौर प्रेक्षक मौजूद* हुए! *इस बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्थानीय विभागीय पदाधिकारियों द्वारा मौसमी कर्मचारियों के किए जा रहे शोषण - उत्पीड़न के खिलाफ आन्दोलन शुरू करने का निर्णय* लिया! *उपस्थित सदस्यों ने सबसे पहले भ्रष्ट पदाधिकारियों द्वारा मौसमी कर्मचारियों के किए जा रहे शोषण - उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष के पूर्व सभी उच्च - स्तरीय पदाधिकारियों के पास सामूहिक शिकायत पत्र भेजकर सूचना देने और कार्रवाई करने हेतु अनुरोध करने का निर्णय* लिया! *इसके बाद अगले चरण में धारावाहिक आंदोलनात्मक कार्यक्रम की घोषणा करने का निर्णय लिया* गया! *आगामी संघर्षों के संचालन हेतु संघर्ष - कोष का संग्रह करने का भी निर्णय लिया* गया। *इस बैठक में पदाधिकारियों द्वारा मौसमी कर्मचारियों के गत जून माह के वेतन में से पांच - पांच हजार रूपये मांगे जाने तथा कुछ मौसमी कर्मियों का काम कराने के बावजूद उनका वेतन नहीं बनाने की कार्रवाई की कड़ी निन्दा की* गई! *अफसरों  द्वारा मौसमी कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार और अश्लील शब्दों का प्रयोग करने की घटनाओं की भी कड़ी निन्दा की* गई, *तथा उनके खिलाफ उच्चाधिकारियों से सामूहिक शिकायत करने का निर्णय लिया* गया! *इस बैठक की अध्यक्षता दाऊदनगर के प्रमंडलीय अध्यक्ष, रविन्द्र कुमार तथा संचालन, प्रमंडलीय - सचिव, अरविन्द कुमार सिंह ने* किया। *इसके अलावे इस बैठक में संघ के कोषाध्यक्ष, रविशंकर कुमार, उपाध्यक्ष, सुनील कुमार, संयुक्त सचिव, जयराम सिंह,संघर्ष -  सचिव,  मृत्युंजय कुमार,इत्यादि मौसमी कर्मी भी मौजूद* थे! *बैठक में उपस्थित महासंघ  ( गोप गुट) के जिला सचिव, सत्येन्द्र कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति भी जारी करते हुए कहा है कि महासंघ मौसमी कर्मियों के हक और सम्मान की लड़ाई में हर कदम पर उनका सहभागी बनकर खड़ा* रहेगा! *उन्होंने कहा कि जब - तक इनका वाजिब हक हासिल नहीं हो जाता* है! *तब - तक इनका संघर्ष जारी रहना* चाहिए! *उन्होंने मौसमी कर्मियों को भरोसा दिलाया कि आप मौसमी कर्मी अकेले नहीं* हैं! *बल्कि आपके साथ महासंघ की पूरी ताकत खड़ी* है। *यह बैठक देर शाम तक* चली, *तथा इसमें अन्य कई सांगठनिक प्रस्ताव भी पारित किए* गए।