कांग्रेस ने देश तोड़ने एवं प्रत्येक वर्गों को बांटने का मुख्य काम किया""""""सुरेन्द्र बुधौलिया*

*कांग्रेस ने देश तोड़ने एवं प्रत्येक वर्गों को बांटने का मुख्य काम किया""""""सुरेन्द्र बुधौलिया*

 

*प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन पर कांग्रेस की कारगुजारियां महज नौटंकी*


*भाजपा जिला अध्यक्ष बुधौलिया ने कांग्रेस द्वारा किए जा रहे विरोध पर किया पलटवार*

 

*दतिया |* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कांग्रेस द्वारा किये गए विरोध के जवाब में भारतीय जनता पार्टी ने जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र बुधौलिया ने जिला भा ज पा मीडिया सेंटर के माध्यम से बड़ा हमला बोला है।

भाजपा जिलाध्यक्ष *सुरेन्द्र बुधौलिया* ने कांग्रेश पर जवाबी हमला करते हुए कहा कि देश के सच्चे, ईमानदार एवं कर्मठ प्रधानसेवक नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर कांग्रेस ने जो उपद्रव किया है वो इनकी नियत एवं विकलांग मानसकिता को दर्शाता है, जो भी देशभक्त देश की सेवा करना चाहे, देशविरोधी ताकतों से लड़ना चाहे वो कांग्रेस के नेताओं को देश का दुश्मन नज़र आता है, कांग्रेस को अपने इस मोतियाबिंद का इलाज़ कराना चाहिए।

*श्री बुधौलिया* ने कहा कि आज भारत पूरे विश्व के सामने महाशक्ति बनकर उभरा है | प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने आत्मनिर्भर भारत के सपने को देश के पटल पर रखा और उसे साकार करके दिखाया, आज भारत कई मुद्दों पर आत्मनिर्भर हुआ है जिसकी वजह से सकल विश्व मे भारत की साख बढ़ी है, प्रतिष्ठित पत्रिका टाइम मैगजीन एवं विश्व की नामचीन रेटिंग एजेंसीज ने श्री मोदी जी को विश्व के सबसे ताकतवर एवं प्रभावशाली व्यक्तियों की लिस्ट में सबसे शीर्ष पर रखा है, बस यही बात कांग्रेस को नहीं पच रही है और इसी वियोग में कांग्रेस ऐसे ऐसे घृणित कार्य कर रही है जिनकी चर्चा करना ही समय की बर्बादी है।

भारतीय जनसंघ के प्रधान श्रोत हमारे विचार संगठन पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय की विचारधारा को लेकर गरीब मजदूर किसानों के लिए ने प्रधानमंत्री मोदी जी के दृढ़ संकल्प का ही नतीजा है कि भारत आज कृषिप्रधान देश होने के साथ-साथ टेक्नोलॉजी एवं रक्षा क्षेत्र में व्यापक विकास किया है | केंद्र सरकार ने  किसानों के लिए तमाम हितकारी योजनाओं के माध्यम से किसानों को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें आधुनिक बुनियादी सुविधाएं देकर उन्हें सम्पन्न बनाने का कार्य किया है जिसका हर भारतीय को सम्मान करना चाहिए लेकिन ये लगता है कि कांग्रेस खुद को भारतीय मानती ही नहीं है, कांग्रेस केवल नकारात्मकता खोद-खोदकर परोसने का कार्य करती रहती है।

उन्होंने कहा कि आज विश्व में कोरोना के खिलाफ जंग लड़ते हुए भारत ने इतने अल्प समय में दो-दो वैक्सीन देकर जो उपकार पूरे विश्व पर किया है वो विश्व मे एक मिसाल कायम की है जिससे आज जो भारत की साख बढ़ी है, उसका सारा श्रेय हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जाता है और उनके जन्मदिन पर अपना अस्तित्व खोती कांग्रेस ने विरोध कर अपनी देशविरोधी मानसिकता का परिचय दिया है जिसका जवाब देश की जनता देगी।


भाजपा जिलाध्यक्ष *सुरेन्द्र बुधौलिया* ने कहा कांग्रेस ने कभी भी सेवा भाव का माध्यम नहीं दिखाया अच्छे कामों में व्यवधान डालना और झूठे आंकड़ों के साथ जनता को भ्रमित करना यह उनकी संस्कृति में रही है कांग्रेस के लोगों ने हमेशा देशद्रोही बात कर समाज को तोड़ने का काम किया जो विरोध कांग्रेस के लोग कर रहे हैं इसका भारतीय जनता पार्टी निंदा करती है |