धान अधिप्राप्ति से संबंधित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी, पैक्स अध्यक्ष, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी

धान अधिप्राप्ति से संबंधित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी, पैक्स अध्यक्ष, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी

गया, 29 दिसंबर, 2020,  

रिपोर्टः
डीके पंडित
 बिहार 
गया में जिला पदाधिकारी गया श्री अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति से संबंधित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी, पैक्स अध्यक्ष, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि वे जिले के सभी पैक्स अध्यक्षों से अधिक से अधिक धान अधिप्राप्ति हेतु पहल करें।
   वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया कि 3 दिनों तक यह सभी पदाधिकारी अभियान स्तर पर किसानों के बीच पहुंचकर उन्हें अधिक से अधिक धान बेचने हेतु जागरूक /प्रेरित करेंगे। जिला पदाधिकारी ने जोर देकर कहा कि सिर्फ बड़े किसानों से नहीं बल्कि छोटे किसानों को भी इस अभियान में जोड़ना अनिवार्य है। 
    उन्होंने संबंधित प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं पैक्स अध्यक्षों को यह निर्देश दिया गया कि वह ग्रामीण क्षेत्र में जाकर किसानों को समझाएं की धान का सही मूल्य तथा ससमय भुगतान मिल रहा है। बाजार दर से अच्छा कीमत सरकार दे रही है तो सभी किसान अवश्य ही पैक्स के माध्यम से अपना धान बेचेंगे। उन्होंने कहा कि 1 जनवरी से 10 जनवरी के बीच में किसान अभियान स्तर पर पैक्स को धान बेचे। उन्हें ससमय भुगतान होगा। जो किसान पहले आएंगे उन्हें लाभ पहले मिलेगा। उन्होंने पैक्स अध्यक्षों को निर्देश दिया कि पैक्स को जिम्मेवारी लेनी होगी तथा यह सुनिश्चित करना होगा कि जो किसान इस अवधि में आएंगे उनसे धान लेना सुनिश्चित करेंगे। पैक्स को अपने धानों को रखने के लिए भंडारण क्षमता बढ़ाने को कहा गया। उन्होंने जोर देकर कहा कि जिन पैक्स का 20% सीसी खत्म हो गया है अपना अभियाचना भेजें। योग्य पैक्स को 20% सीसी और मिलेगा। जिला पदाधिकारी ने किसानों के भुगतान में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसान को अगर समय पर भुगतान होगा तो किसान अवश्य ही धान को पैक्स को बेचेंगे।
   जिला पदाधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि जो पैक्स 31 दिसंबर तक धान लेना प्रारंभ नहीं करेंगे, उन्हें 1 जनवरी से धान नहीं लेने दिया जाएगा।
   उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि वे पैक्स के साथ बैठक कर समस्याओं के सुलझाने तथा ग्रामीण क्षेत्र में किसानों को धान बेचने हेतु माईकिंग कराने का निर्देश दिए।
    वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में अपर समाहर्ता विभागीय जांच पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।