दो किसानों का लगभग 400 बोझा *धान* जलकर राख।

दो किसानों का लगभग 400 बोझा *धान* जलकर राख।          अजय कुमार पाण्डेय  औरंगाबाद: ( बिहार  ) मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या -  02 पर स्थित *भेड़िया गांव के बधार में* रखें 02 किसानों का लगभग 400 बोझा अचानक जलकर राख हो गया! इस संबंध में लोजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रह चुके एवं वर्तमान में लोजपा के सीट पर ही रफीगंज विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके *मनोज कुमार सिंह* ने जानकारी देते हुए बताया कि रात्रि में आग कब लगी लगी! इसकी जानकारी रात्रि में किसी भी ग्रामीण जनता को नहीं लगी! जब सुबह में लगभग 5:00 बजे धान के बोझे को कुछ ग्रामीणों ने जलते हुए देखा तो अन्य ग्रामीणों को भी इसकी जानकारी मिली! श्री सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि *भेड़िया गांव के बधार में* जो गांव के ही रहने वाले 02 किसानों का बोझा रखा हुआ था! उनका नाम शिवतार यादव एवं दुर्गा राम है!