25% कोटा के तहत प्रस्वीकृति प्राप्त निजी विद्यालयो में कक्षा 01 में नामांकन हेतु

 25% कोटा के तहत प्रस्वीकृति प्राप्त निजी विद्यालयो में कक्षा 01 में नामांकन हेतु 
               गया, 27 सिंतबर, 2021, 
रिपोर्टः डीके पंडित
गयाबिहार
शिक्षा का अधिकार अधिनियम अंतर्गत अकादमिक सत्र 2021-2022 में 25% कोटा के तहत प्रस्वीकृति प्राप्त निजी विद्यालयो में कक्षा 01 में नामांकन हेतु आर्थिक रूप से कमज़ोर एवं अभिवंचित वर्ग के बच्चों को नामांकन हेतु समाहरणालय गया के सभाकक्ष में एनआईसी द्वारा निर्मित सॉफ्टवेयर के माध्यम से जिला पदाधिकारी, गया श्री अभिषेक सिंह की उपस्थिति में लॉटरी किया गया। 
               इस अवसर पर ज़िला पदाधिकारी ने कहा कि शिक्षा के अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत् अच्छे निजी विद्यालयों में नामांकन हेतु 1168 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमे से 691 आवेदन सही पाए गए। पूरे ज़िले में 323 विद्यालयों से 3420 सीट प्राप्त हुए हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि आज लॉटरी के बाद संबंधित बच्चों का नामांकन संबंधित विद्यालयों में 09 अक्टूबर तक कर लिया जाए। इसके बाद जिन विद्यालयों में 25% कोटा के तहत सीट खाली रह जाने पर पुनः 15 अक्टूबर तक एक अवसर और दिया जाएगा। 
               पारदर्शिता के तहत सॉफ्टवेयर के माध्यम से निकाले गए लॉटरी के तकनीक एवं प्रोसेस के संबंध में ज़िला पदाधिकारी ने बताया कि शिक्षा के अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत् अलाभकारी समूह के बच्चों का जिलान्तर्गत सभी निजी विद्यालयों के कक्षा 1 के 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों के लिए Randomize तरीके से आवंटन हेतु जिला सूचना विज्ञान केन्द्र (NIC) गया द्वारा एक Software विकसित किया गया है। प्राप्त आवेदनों के आधार पर Shortlist किये गये सभी आवेदकों को Random Number Technique का उपयोग करते हुए सर्वप्रथम एक System Generated Unique Number आवंटित किया जाता है। तत्पश्चात् यह Unique Number के आधार पर सही आवेदनों का एक वरीयता क्रम तैयार कर लिया जाता है। Random Number Allot करने की प्रक्रिया का तब तक पुनरावृति किया जा सकता है। जबतक कि उसको Finally Lock नहीं कर दिया जाए। Random Number Allotment क्रम में जिस आवेदक को अपेक्षाकृत न्यूनतम वरीयता संख्या मिलता हो, उस आवेदक को लॉटरी प्रक्रिया में पहली वरीयता दी जाती है। तत्पश्चात् School Allot करने की प्रक्रिया में वरीयता क्रम अनुसार ऊपर आने वाले आवेदक का चयन पहले किया जाता है तथा इसी क्रम को दोहराते हुए शेष सभी आवेदकों को भी स्कूल आवंटित किया जाता है।
           ● किसी आवेदक का प्रथम Choice School को Search किया जाता है तथा Seat उपलब्ध कराने पर उस आवेदक को प्रथम Choice School में एक Seat आवंटित हो जाता है।
           ● यदि प्रथम Choice School Full हो चुका होता है, तो दूसरा Choice School भी Full हो जाता हो तो तीसरा Choice School.
           ● किसी भी परिस्थिति में यदि तीसरा Choice भी Full हो जाए, वैसी परिस्थिति में पहला Choice School के Waiting List में डाल दिया जाता है।
           ● अगर पहला Choice का Waiting List भी Full हो जाता है तो दूसरा और दूसरा भी Full हो जाने पर तीसरे School के Waiting List में डाल दिया जाता है।
           ● किसी एक विद्यालय में कुल आवंटित Seat के अधिकतम 25% ही रिजर्व के तौर पर रखने का प्रावधान किया गया है।
           जिला सूचना विज्ञान केन्द्र (NIC) गया द्वारा इस Software को PHP, MySQL Java Script Plat Form पर तैयार किया गया है। चूँकि यह प्रथम बार इस तरह का प्रयास कोरोना काल में एक कम समय सीमा के अन्दर तैयार किया जाना था। अतः तत्काल यह एक Offline Software के तौर पर विकसित किया गया है, परन्तु आगामी वर्ष से इसे पूर्णत: एक Online Software के तौर पर कार्यशील बनाये जाने हेतु NIC, Gaya अभी से ही प्रयत्नशील है।
           इस अवसर पर सहायक समाहर्ता, डॉ अनुपमा सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी, श्री राजदेव राम, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, शम्भूनाथ झा, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, राष्ट्रीय सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी, गया सहित विद्यालयों के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।