शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड द्वारा विशाल रक्तदान शिविर* का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन आयुक्त,


              गया, 28 सिंतबर, 2021,

रिपोर्टः डीके पंडित

शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर आज भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, गया में  *शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड द्वारा विशाल रक्तदान शिविर* का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन आयुक्त, मगध प्रमंडल, गया श्री मयंक वरवड़े एवं ज़िला पदाधिकारी, गया श्री अभिषेक सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। 
              *आयुक्त, मगध प्रमंडल द्वारा स्वयं रक्तदान करते हुए* बताया कि युवाओं के द्वारा रक्तदान कर सबसे महत्वपूर्ण एवं सामाजिक कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि थैलेसिनिया जैसे बीमारी के लिए रक्तदान अतिआवश्यक है। साथ ही दुर्घटना होने पर मरीजो को रक्त की आवश्कता होती है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी जीवन से ही वे रक्तदान करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा की ब्लड बैंक तथा ब्लड डोनर दोनों के समन्वित प्रयास एवं संगठित रहने से रक्तदान कार्य को और अधिक बल मिल सकता है। साथ ही उन्होंने युवाओं से अपील किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर लोगों के जीवन को बचा सकते है। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है, इसे हर व्यक्ति को करना चाहिए। 
              रक्तदान कार्यक्रम के अवसर पर ज़िला पदाधिकारी ने कहा कि शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड द्वारा रक्तदान कर पुनीत कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बेहतर समाजसेवा का और कोई बेहतर तरीका नहीं है। उन्होंने कहा कि यूथ ब्रिगेड द्वारा रक्तदान के माध्यम से लोगों के जान को बचाया जा रहा है। यह एक प्रशंसनीय एवं स्वागतयोग्य कार्य है। उन्होंने कहा कि आये दिन दुर्घटना होते रहते हैं, जिसमे रक्त की आवश्यकता पड़ती है। उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस द्वारा रक्तदान के क्षेत्र में अच्छा कार्य किया जा रहा है। रक्त के संग्रह इकाई का प्रभावी प्रबंधन आवश्यक है। जिला पदाधिकारी ने लोगों से अनुरोध किया कि वे 06 माह या 01 वर्ष पर रक्तदान अवश्य करें ताकि नया खून बने। इस दिशा में लोगों को जागरूक करना आवश्यक है। 
              जिला पदाधिकारी ने कहा कि नेत्रदान भी महादान है। नेत्रदान के द्वारा कोई अन्य व्यक्ति को रोशनी मिल सकता है। उन्होंने सभी सिविल सोसायटी को रक्तदान एवं नेत्रदान में आगे बढ़कर काम करने का आह्वान किया, तभी हम शहीद भगत सिंह के आदर्शों पर चल सकेंगे। *जिला पदाधिकारी ने बताया कि वे स्वयं भी नेत्रदान कर चुके हैं।*
              भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष श्री उपेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि शहीद भगत सिंह के 115वे जयंती पर शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन कर प्रशंसनीय कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि शहीद भगत के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने का इससे बेहतर कोई तरीका नही हो सकता है। 
              शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड के श्री रवि रंजन द्वारा बताया गया कि अबतक 7500 यूनिट रक्तदान किया गया है। उन्होंने कहा कि थैलेसिनिया से पीड़ित 38 परिवार को रक्तदान के द्वारा सहयोग दिया जा रहा है। साथ ही अन्य सामाजिक कार्यों में भी शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड द्वारा कार्य किया जा रहा है। बताया गया कि *आज 115 व्यक्तियों द्वारा रक्तदान किया गया है।* 
              इस अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस के सचिव श्री प्रमोद प्रकाश, शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड के सदस्यगण, अधीक्षक मगध मेडिकल, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता इत्यादि शामिल थे।