बम व पिस्तौल से क्रांति नहीं आती, क्रांति की तलवार विचारों की सान पर तेज होती है:- प्रो विजय कुमार विश्वनाथ आनंद

बम व पिस्तौल से क्रांति नहीं आती, क्रांति की तलवार विचारों की सान पर तेज होती है:- प्रो विजय कुमार
विश्वनाथ आनंद 
 गया( मगध बिहार ):- बम व पिस्तौल से क्रांति नहीं आती क्रांति की तलवार विचारों की सान पर पेज होती है l उक्त बातें महान स्वतंत्रता सेनानी, क्रांति के जनक, प्रबुद्ध विचारक, शहीद भगत सिंह की जयंती पर कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित स्थानीय चौक स्थित इंदिरा गांधी प्रतिमा स्थल कांग्रेस सेवादल बोर्ड कार्यालय में जयंती समारोह के दौरान भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी प्रो विजय कुमार मिठू, वामपंथी चिंतक कॉमरेड मुरारी शर्मा, डॉ विनोद कुमार,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष युगल किशोर सिंह, राम प्रमोद सिंह, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश महासचिव अमरजीत कुमार, जिला मुख्य संगठक टिंकू गिरी, कांग्रेस वर्कर्स कमिटी के जिलाध्यक्ष अशरफ इमाम, ओंकार नाथ सिंह, विनोद बनारसी, राजेश्वर पासवान, सुरेन्द्र मांझी, अरुण कुमार पासवान, अमित कुमार, बिन्नी रविदास, आदि ने संयुक्त रुप से प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहीं l जयंती समारोह में सर्वप्रथम महान स्वतंत्रता सेनानी क्रांति के जनक शहीद भगत सिंह के तैलिए चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला l उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि शहीद भगत सिंह की यह उक्ति की  बम व पिस्तौल से क्रांति नहीं आती, क्रांति की तलवार विचारों की शान से तेज होती है, शत प्रतिशत  आज भी प्रासंगिक है। भगत सिंह क्रांति वीर योद्धा के साथ, साथ उच्च कोटि के विद्वान और विचारक भी थे, देश की आजादी की इतिहास  में शहीद भगत सिंह एवम् इनके साथियों की दृढ़ संकल्प, अद्भुत क्षमता, अटूट विश्वास, साहस, एवम् विचारों को कभी भुलाया नहीं जा सकता।नेताओं ने केंद्र एवम् राज्य सरकार से इनके एवम् देश के सभी क्रांति वीर योद्धा की वीर गाथा को पाठ्यक्रम में शामिल करने, इनकी जयंती एवम् शहादत दिवस के दिन देशभर के सभी शैक्षणिक संस्थानों में सेमिनार, परिचर्चा, गोष्ठी का आयोजन कराने की मांग किया गया।