द्वितीय चरण में पंचायत - चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न*

*द्वितीय चरण में पंचायत  -  चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न*                *अजय कुमार पाण्डेय* औरंगाबाद: ( बिहार ) *बुधवार दिनांक  - 29 सितंबर 2021 को नवीनगर प्रखंड अंतर्गत होने वाली द्वितीय - चरण का पंचायत  -  चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो* गया! *जिसमें जिला  - निर्वाचन।  -  पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद, सौरभ जोरवाल, प्रवेक्षक, मजिस्ट्रेट, स्थानीय थाना, स -शस्त्र पुलिस बल को भी मतदान के दौरान अपने  -  अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए देखा* गया! *क्षेत्र भ्रमण के दौरान संवाददाता ने देखा कि ओ0पी0 बडेम थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाली महुआव पंचायत के ससना, रहरा, मझीयाव, महुआव, तेतरहड  - , तिवारीडीह, माधे, शिवनपुर मतदान केंद्रों पर तथा ककेर  -  पंचायत अंतर्गत पड़ने वाली ओबीपुर बूथों पर पूर्वाहन लगभग 11:00 बजे से पूर्व ही प्रत्येक मतदान केंद्रों पर 40 से 45% लोग मतदान कर चुके* थे! *जिसमें प्रत्येक मतदान केंद्रों पर सर्वप्रथम अपने  - अपने घरों के महिलाओं को निकाल कर लोगों ने मतदान केंद्रों पर पहुंचाकर मतदान करवा* दिया! *क्योंकि बुधवार को मतदान के दिन ही महिलाओं का विशेष महान पर्व जिउतिया यानी कि जीवित्पुत्रिका व्रत भी* था! *इसके बाद दोपहर मेंं लगभग मतदान केंद्रों पर देखा गया कि  गिने  - चुने कुछ लोग ही पहुंच कर अपना - अपना मतदान आसानी तरीके से कर रहे* हैं!  *जिसके वजह से किसी भी मतदान केंद्रों पर किसी भी मतदाताओं को  कोई परेशानी होते नहीं देखा* गया! *ऐसे तो महुआव पंचायत अंतर्गत प्रत्येक मतदान केंद्रों पर निर्धारित समयानुसार अपराहन 3:00 बजे तक मतदान बंद ही कर दिया* गया! *लेकिन ससना बूथ पर प्रत्याशी के समर्थक संध्या लगभग 4:30 बजे के बाद तक मतदान करते ही* रहे! *क्योंकि मतदान समाप्त होने की निर्धारित समय से पूर्व ही ससना बूथ पर मतदाताओं की लंबी कतार लग चुकी* थी! *जिसकी चर्चा महुआव पंचायत के लगभग गांवों में भी लोग करते  ही* दिखे, *कि ससना बूथ के लोगों ने प्लान बनाकर अंतिम समय में खेला कर ही* दिया! *लेकिन इस पंचायत -  चुनाव में सबसे अच्छी बात यहीं रही कि महुआव  - पंचायत अंतर्गत पड़ने वाली प्रत्येक विवादित बूथों पर किसी भी मतदाताओं से कहीं कोई विवाद उत्पल नहीं* हुआ! *इसका मुख्य वजह था कि इस बार के पंचायत  - चुनाव में मतदान कर्मी, प्रशासनिक अधिकारी, स्थानीय थाना, ड्यूटी में तैनात स - शस्त्र पुलिस बल के जवानों ने भी किसी मतदाताओं को फर्जी मतदान नहीं करने* दिया! *लेकिन संवाददाता द्वारा जब महुआव -  पंचायत अंतर्गत पड़ने वाली माधे गांव के बूथ पर मतदान समाप्ति से पूर्व लगभग 2:30 बजे के बाद पहुंचकर निरीक्षण किया* गया! *तब देखा कि कुछ दो  - तीन नवयुवक गलत तरीके से  मतदान करने के फिराक में* है! *तब वहां के बूथ पर मौजूद सुरक्षा बल ने कहा कि हम लोग गलत मतदान नहीं होने* देंगे! *अब ऐसे भी मतदान समाप्त होने का समय होने जा रहा* है! *हम तो चाह रहे हैं कि आप लोग हंगामा* कीजिए! *नहीं तो अंतिम समय में शांतिपूर्वक मतदान होने* दीजिए! *इसके बाद माधे गांव के बुथ पर भी गलत मतदान नहीं हो* सका! *इसके अलावे इसी माधे गांव के बूथ से अलग हटकर बैठे हुए माधे गांव निवासी, पूर्व मुखिया प्रत्याशी सह समाजसेवी विनोद कुमार सिंह उर्फ बंबईया बाबू  से भी जब संवादाता की मुलाकात* हुई!  *तब भेंट वार्ता के दौरान   खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इसी प्रकार शांतिपूर्ण तरीके से निष्पक्ष मतदान होना* चाहिए! *उस वक्त माधे गांव के ही कई बुद्धिजीवी लोग भी मौजूद* थे! *वही महुआव गांव के संबंध मे कई ग्रामीणों ने चर्चा करते हुए कहा कि ताज्जुब की बात तो है कि इस गांव के बहुत ऐसे लोग* हैं! *जो दिल्ली, हरियाणा एवं अन्य प्रदेशों में जाकर अपनी - अपनी रोजी -  रोटी के लिए सालों भर काम करते* हैं! *लेकिन दो पैसे की लालच में अपना  - अपना काम छोड़कर कुछ प्रत्याशियों के चक्कर में पड़कर हमेशा मतदान करने के लिए अपने  - अपने घर आ जाते* हैं! *ग्रामीणों ने चर्चा करते हुए कहा कि इस पंचायत चुनाव में भी महुआव गांव के कई ऐसे लोग* हैं! *जिन्हें प्रत्याशि ने अपने - अपने घर पहुंचकर मतदान करने के लिए आने -  जाने तक का किराया भी दिया* है! *जो गांव के लगभग लोगों से भी यह बात छुपी हुई नहीं* है! *कई ग्रामीणों का कहना है कि अब आज पंचायत  -  चुनाव संपन्न होने के बाद यहां के वैसे किसी भी मतदाताओं को प्रत्याशी 05 वर्षों तक पूछेंगे भी* नहीं!  *जो अपनी  -  अपनी रोजी - रोटी के लिए अन्य प्रदेशों में जाकर कार्य करते* हैं!  *इसके बावजूद भी इन लोगों को समझ में नहीं आ रहा* है, *कि हम लोग अपना - अपना काम छोड़कर दो पैसे की लालच में क्या कर रहे* हैं? *ध्यातव्य हो कि संवाददाता ने द्वितीय चरण चुनाव के दिन जब सर्वप्रथम पूर्वाहन 10:30 बजे के लगभग महुआव पंचायत अंतर्गत पड़ने वाली ससना बूथ पहुंचकर पीठासीन पदाधिकारी से जानकारी* ली, *तो पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि वर्तमान तक यहां लगभग 40 से 50% तक मतदान हो चुका* है! *जिसमें मतदान प्रारंभ होने से लेकर अभी तक खासकर महिलाओं ने अपने - अपने घरों से निकलकर इस बूथ पर पहुंचकर मतदान कर दिया* है! *इसके बाद जब रहरा गांव के बूथ पर पहुंचकर मौजूद पीठासीन पदाधिकारी से जानकारी ली* गई! *तब पूछे जाने पर पूर्वाहन लगभग 10:50 बजे जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान तक 322 मतदाताओं में 196 मतदाताओं ने अपना  - अपना मतदान कर दिया* है! *तत्पश्चात जब मझीयाव बूथ पर पहुंचकर जानकारी ली* गई!  *तब मौजूद पीठासीन पदाधिकारी ने पूर्वाह्न् लगभग 11:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि कुल 561 मतदाताओं में से 223 मतदाताओं ने अपना - अपना मतदान कर दिया* है!  *इसके बाद जब महुआव ( पंचायत ) गांव के बूथ पर पहुंच कर जानकारी ली* गई!  *तब पूछे जाने पर मौजूद पीठासीन पदाधिकारी ने पूर्वाहन लगभग 11:25 बजे जानकारी देते हुए बताया कि 10 नंबर बूथ पर 598 मतदाताओं में से 220 मतदाताओं ने तथा 11 नंबर बूथ पर 103 पुरुष मतदाता एवं 167 महिला मतदाताओं में अपने -  अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया* है! *इसके बाद तेतरहड  - तिवारीडीह गांव के बूथों पर पहुंचकर जब पीठासीन पदाधिकारी से  लगभग 12:35 बजे जानकारी लिया* गया! *तब पूछे जाने पर जानकारी देते हुए बताया कि 12 नंबर बूथ पर वर्तमान 610 मतदाताओं में से 282 मतदाताओं ने एवं 13 नंबर बूथ पर 553 मतदाताओं में से 296 मतदाताओं में अपने -  अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया* है! *इसके बाद कंकेर पंचायत अंतर्गत पड़ने वाली ओबीपुर गांव के बूथ पर पहुंचकर जब पीठासीन पदाधिकारी से लगभग 1:00 बजे दिन में जानकारी लिया* गया! *तब पूछे जाने पर जानकारी देते हुए बताया कि 684 मतदाताओं में से वर्तमान तक 246 मतदाताओं ने अपना -  अपना मतदान कर दिया* है! *उस वक्त बूथ पर अधिकारी भी बैठे हुए* थे! *इस प्रकार नवीनगर प्रखंड अंतर्गत महुआव पंचायत बूथ पर अंतिम समय में चर्चा अनुसार 09 नंबर बूथ पर कुल - 257, 10 नंबर बूथ पर कुल - 217 तथा 11 नंबर बूथ पर कुल - 404 लोगों ने अपने -  अपने मताधिकार का प्रयोग* किया! *इस प्रकार से नवीनगर प्रखंड अंतर्गत द्वितीय चरण में होने वाली पंचायत  - चुनाव लगभग प्रत्येक स्थानों पर शांतिपूर्ण तरीके से ही संपन्न हो* गया! *समाचार प्रेषण पूर्व, जब संवाददाता ने द्वितीय चरण मतदान से संबंधित मुद्दे पर ही उप  - निर्वाचन  -  पदाधिकारी, औरंगाबाद, जावेद इकबाल के मोबाइल पर संपर्क स्थापित कर जानकारी* ली!  *तब जानकारी देते हुए बताया कि नवीनगर प्रखंड में संध्या 3:00 बजे तक कुल मतदान लगभग 61.25% तथा अंतिम समय तक कुल मतदान 62.87 प्रतिशत हुआ* है!!